सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन जाते वक्त महिला पत्रकार ने बाइक सवार दो बदमाशों का सामना कर उन्हें भगा दिया। भागने से पहले बदमाशों ने धारदार हथियार से पीड़िता पर हमले करने की कोशिश की। (सभी फोटो: सोशल मीडिया)
विज्ञापन
फेसबुक पर लिखी आपबीती, बदमाशों से भिड़ी महिला पत्रकार
2 of 6
महिला पत्रकार की लोगों ने भी मदद नहीं की। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। पुलिस सिस्टम से परेशान पत्रकार ने फेसबुक वॉल पर पूरी वारदात को पोस्ट किया।
विज्ञापन
फेसबुक पर लिखी आपबीती, बदमाशों से भिड़ी महिला पत्रकार
3 of 6
दिल्ली निवासी सुनीता मिश्रा फिल्म सिटी स्थित एक अखबार के दफ्तर में कार्यरत हैं। वह इंटरटेनमेंट रिपोर्टर है। वह रविवार शाम 7:30 बजे ऑफिस से पैदल सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी।
फेसबुक पर लिखी आपबीती, बदमाशों से भिड़ी महिला पत्रकार
4 of 6
सेक्टर-3 स्थित एचसीएल ऑफिस के पास बाइक सवार दो बदमाश आए और उन्होंने सुनीता को घेर लिया। सुनीता जब तक कुछ समझ पाती तब तक बाइक पर बैठे एक बदमाश ने सुनीता के हाथ से बैग लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
फेसबुक पर लिखी आपबीती, बदमाशों से भिड़ी महिला पत्रकार
5 of 6
सुनीता बदमाशों से भिड़ गई। बदमाश ने धारदार हथियार से उन पर वार कर दिया मगर वह बच गई। धारदार हथियार बैग पर जा लगा, जिससे बैग फट गया। सुनीता ने बदमाशों से बोला कि वह बैग लुटने नहीं देगी।
फेसबुक पर लिखी आपबीती, बदमाशों से भिड़ी महिला पत्रकार
6 of 6
बदमाशों को आखिरकार हार माननी पड़ी और वह बाइक से फरार हो गए। सुनीता पुलिस सिस्टम को कोसती हुई मेट्रो में सवार होकर घर चली गई। उन्होंने आपबीती फेसबुक वॉल पर लिख दी। सैकड़ों लोगों ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर जज्बे को सलाम किया।