फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता का चालान काटने वाली लेडी सिंघम का तबादला, फेसबुक पर यूं बयां किया दर्द

Mon, 03 Jul 2017 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
1 of 7
बुलंदशहर में भाजपाईयों का बवाल - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले ही सीओ स्याना श्रेष्ठा ठाकुर ने जिला पंचायत सदस्या पति का बिना हेलमेट पर चालान काट दिया था। मामला काफी सुर्खियों में आया था। श्रेष्ठा ठाकुर का बहराइच ट्रांसफर हुआ है। इसी के बाद लेडी सिंघम ने फेसबुक पर अपना दर्द बयां क‌िया है।
विज्ञापन

2 of 7
बुलंदशहर, लेडी सिंघम, बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : SELF
भाजपाइयों से झड़प के बाद जिले से हटाईं गईं सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने फेसबुक पर एक कविता के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘जहां भी जाएगा रोशनी लुटाएगा, किसी चराग का अपना मकां नहीं होता’। हालांकि एसएसपी मुनिराज जी. ने उनके ट्रांसफर को विभाग की रुटीन प्रक्रिया बताया है।
विज्ञापन

3 of 7
shreshtha thakur - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कुछ दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्या के पति प्रमोद लोधी का चालान काट दिया था। इसके बाद कोर्ट में पेशी के दौरान ने तत्कालीन सीओ स्याना श्रेष्ठा ठाकुर से भाजपाइयों की जमकर झड़प हुई थी। झड़प की उनकी वीडियो वायरल होने पर वह चर्चा में आ गईं थी।

4 of 7
shreshtha thakur - फोटो : फेसबुक
वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ पर ज्यादती का आरोप लगाया था। अब श्रेष्ठा ठाकुर का बहराइच तबादला होने पर भाजपाइयों ने उन पर कार्रवाई का दावा किया है। स्याना के भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी ने बताया कि सीओ के चालान काटने के बाद पुलिस कर्मियों ने प्रमोद लोधी के बाइक की चाभी निकाल ली थी और उसके देने के एवज में 500 रुपये की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
shreshtha thakur - फोटो : फेसबुक
इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने उन्हें मारापीटा भी। मामले की शिकायत आला अफसरों और मुख्यमंत्री से की गई थी। इस संबंध में भाजपा सांसद भोला सिंह ने भी एडीजी मेरठ व मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराया गया था। वहीं, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का कहना है कि सरकारी नौकरी में तबादला होना एक रुटीन प्रक्रिया होती है। उन्होंने जो भी कार्य किया, वह कानून के तहत किया है।
विज्ञापन

6 of 7
CO shreshtha singh
पहले भी चर्चाओं में रह चुकी हैं श्रेष्ठा
सीओ श्रेष्ठा ठाकुर अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रही हैं। हाल ही में जिला पंचायत सदस्य पति और भाजपा नेता का चालान करने को लेकर भाजपाइयों से उनकी काफी नोकझोंक भी हुई थी। स्याना में तैनात सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का तबादला शासन स्तर से बहराइच किया गया है। जहांगीराबाद के एक गांव में किशोरी से गैंगरेप की कोशिश और घर फूंकने की घटना में सीओ श्रेष्ठा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
CO shreshtha singh
तब श्रेष्ठा की कार्यप्रणाली के कारण उन्हें बुलंदशहर लाइन में अटैच कर दिया गया था। इसके अलावा अनूपशहर में तैनाती के दौरान क्रय केंद्र पर घटतौली के दौरान प्रदर्शन कर रहे किसानों से भी नोकझोंक को लेकर भी सीओ श्रेष्ठा विवादों में रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें