फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें क्यों मजेंटा लाइन मेट्रो के इस स्टेशन पर यात्रियों को बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा एक्जिट

Thu, 31 May 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
magenta metro - फोटो : जी पॉल
बोटेनिकल गार्डन-जनकपुरी वेस्ट मजेंटा लाइन कॉरिडोर का दूसरा फेज खुलने यात्रियों राहत की सांस ली है। पहले दिन ही इस लाइन पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। विद्यार्थियों में भी मेट्रो को लेकर बेहद खुशी देखी गई। हालांकि इस लाइन पर एक मेट्रो स्टेशन ऐसा भी जहां अगर आप पहचान पत्र लेकर नहीं जाएंगे तो आपको एंट्री या एक्जिट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 7
केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इस सेक्शन के भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में नेटवर्क की कमी से यात्री थोड़े परेशान भी दिखे, लेकिन लंबे रूट से छुटकारा मिलने की खुशी के आगे नेटवर्क की कमी यात्रियों को ज्यादा नहीं खली। खासतौर पर पश्चिमी दिल्ली से मेट्रो कनेक्टिविटी जुड़ने से पालम, मंगलापुरी, दशरथपुरी और महावीर एनक्लेव से गुरुग्राम और नोएडा जाने वाले लोगों को इस सेक्शन से सबसे ज्यादा फायदा होगा।
विज्ञापन

3 of 7
magenta line - फोटो : लाल सिंह
मंगलवार को नोएडा से गुरुग्राम और गुरुग्राम से नोएडा जाने वाले यात्रियों ने डेढ़ घंटे के सफर को महज 50 मिनट में पूरा करके खुशी जाहिर की। नोएडा निवासी नवीन अरोड़ा ने बताया कि उन्हें जॉब के लिए गुरुग्राम जाना पड़ता है। इस फेज के खुल जाने से उनका सफर काफी आसान हो गया है। यात्रा में करीब आधे घंटे से ज्यादा की बचत होने से मेट्रो और लाजवाब हो गई है। पहले डेढ़ घंटे से ज्यादा समय में लगता था। वहीं पालम निवासी रोहित अग्रिहोत्री ने बताया कि उनका ऑफिस गुरुग्राम में है। गुरुग्राम जाने के लिए पहले ब्लू लाइन पर तिलक नगर जाना पड़ता था। उसके बाद राजीव चौक होकर ऑफिस जाता था। अब हौजखास होते हुए गुरुग्राम पहुंचने में समय की बचत हुई है।

4 of 7
delhi metro - फोटो : जी पॉल
शंकर विहार मेट्रो पर आम लोगों का प्रवेश नहीं
शंकर विहार मेट्रो में प्रवेश और निकास की अनुमति केवल उन्हीं यात्रियों की होगी, जिन्हें दिल्ली कैंट के आर्मी अधिकारियों की स्वीकृति प्राप्त होगी। कहा जा रहा है यहां से निकलने और प्रवेश के समय आपके पास पहचान पत्र होना चाहिए। इसे दिखाकर और अनुमति लेकर ही आप यहां प्रवेश और निकासी कर सकते हैं। पहले दिन जब लोग मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने लगे तो उन्हें आर्मी एरिया में स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। इस संबंध में मेट्रो प्रशासन का कहना है कि हमारी ओर से स्टेशन खुला है, लेकिन सुरक्षा कारणों से आर्मी अधिकृत लोगों को ही मेट्रो स्टेशन तक भेजा जा रहा है। बता दें कि शंकर विहार मेट्रो स्टेशन आर्मी की जमीन पर ही बना है और यहां से कैंटोनमेंट एरिया नजदीक होने की वजह से एहतियातन ऐसा किया जा रहा है। ऐसे में जिस किसी के पास सही पहचान पत्र होगा वही यहां से निकासी और प्रवेश कर सकेगा।
विज्ञापन

5 of 7
delhi metro - फोटो : जी पॉल
पहले ही दिन एएफसी गेट खराब दशरथपुरी मेट्रो स्टेशन पर पहले ही दिन एएफसी गेट में खराबी आ गई, हालांकि संचालन का पहला दिन होने के कारण यात्रियों की ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। इस बारे में मेट्रो प्रशासन का कहना है कि जिस जगह पर ऐसी परेशानी हुई उसे तभी ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
delhi metro - फोटो : जी पॉल
छात्र हुए बेहद खुश जामिया, एमिटी, जेएनयू और आईआईटी जाने वाले छात्र मजेंटा लाइन पर काफी तादाद में सफर करते दिखे। छात्रों का कहना था कि अब उन्हें कॉलेज पहुंचने के लिए अभिभावकों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उत्तम नगर निवासी छात्रा वैशाली ने बताया कि उन्हें पहले जामिया जाने के लिए जनकपुरी मेट्रो स्टेशन तक पिता छोड़ते थे, लेकिन अब वह खुद ही मेट्रो से अपने कॉलेज पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
delhi metro - फोटो : जी पॉल
नेटवर्क की कमी से लोग बिछड़े हौजखास स्टेशन पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं  होने से लोग परेशान दिखे। छात्रा मेघा ने बताया कि उसे अपनी सहेली से मिलना था। वह यलो लाइन से हौजखास पहुंची, जबकि उनकी सहेली मजेंटा लाइन से आई, लेकिन नेटवर्क न होने से एक-दूसरे को तलाशने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें