फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

Wed, 02 Dec 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
इन दिनों भारत और चीन में आबोहवा एक जैसी ही है। लेकिन भारत का ये शहर कितना जहरीला है। इसका अंदाजा आप इन आंकड़ो से लगा सकते हैं।
विज्ञापन

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

2 of 13
दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। मंगलवार शाम राजधानी के अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए एयर मॉनीटरिंग स्टेशनों से प्रदूषकों की मात्रा बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई।
विज्ञापन

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

3 of 13
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मानक के मुताबिक आबोहवा का स्तर और इसकी गुणवत्ता का आंकलन इन बिंदुओं से किया जा सकता है।
0 से 50 के बीच    -   आबोहवा अच्छी
51 से 100 के बीच  -  आबोहवा संतोषजनक
400 से 401 के बीच -  आबोहवा खतरनाक

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

4 of 13
मंगलवार शाम दिल्ली का औसत 356 तक पहुंच गया। इसमें सबसे ज्यादा नुकसानदेह धूल के महीन कणों (पीएम) की मात्रा बढ़ना रहा। दूसरी तरफ दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (डीपीसीसी) के एयर मॉनीटरिंग स्टेशनों में मिले आंकड़े बताते हैं कि सबसे खराब स्थिति आनंद विहार की रही।
विज्ञापन

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

5 of 13
24 घंटे के बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए राज्य सरकार चीन की तर्ज पर स्कूलों में छुट्टी पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

6 of 13
बता दें कि चीन की राजधानी में बीजिंग में भी हालात ऐसे ही हैं। वहां धूंध और प्रदूषण के चलते स्कूल तीन दिन के लिए बंद हैं।
विज्ञापन

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

7 of 13
बीजिंग में 1 दिसंबर को रिकॉर्ड प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया। चीन में आबोहवा का स्तर 600 पार कर गया था। वहीं दिल्ली के आनंद विहार में भी आबोहवा का स्तर चीन से भी ज्यादा 602 दर्ज किया गया। अमूमन इस स्तर पर लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मना कर दिया जाता है।

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

8 of 13
पीएम 2.5 का स्तर मानक 60 से सात गुना से भी ज्यादा 450 रहा। जबकि पीएम 10 मानक 100 से सात गुना ज्यादा रहा। दूसरी तरफ राजधानी के बाकी एयर मॉनीटरिंग स्टेशन भी बेहतर आंकड़े रिकार्ड नहीं कर सके। पूरी राजधानी में पीएम 2.5 व 10 का औसत अमूमन 200 व 350 के बीच रहा।

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

9 of 13
अनुमान है कि अगले तीन दिनों में भी स्थिति सुधरने के आसार नहीं हैं। हवा में पीएम का स्तर कमोवेश मंगलवार सा ही बना रहेगा। विशेषज्ञों की मानें तो लगातार ऐसी हालत बनी रहने पर सेहत को नुकसान हो सकता है। खास तौर पर सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

10 of 13
दिल्ली सरकार ने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकॉगो के साथ मिलकर पर्यावरण की बेहतरी के लिये स्थानीय समाधान खोजने से जुड़े एक प्रोजेक्ट को शुरू किया। इसके तहत स्थानीय लोगों से सुझाव मांगे जायेंगे जिनमें बेहतर सुझावों पर सरकार काम करेगी, जिससे दिल्ली का वायु व जल प्रदूषण खत्म किया जा सके।

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

11 of 13
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो व दिल्ली विकास आयोग (डीडीसी) की बैठक में बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। इसके लिए लोग तीन माह तक डीडीसी को अपने सुझाव भेज सकेंगे। इसके बाद सरकार सबसे अच्छे सुझाव पर दो करोड़ रुपये की फंडिंग करेगी।

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

12 of 13
इस दौरान बताया गया कि देश भर के छात्र, शोधार्थी, पर्यावरण पर काम करने वाले संगठन व एजेंसियां आवेदन भेज सकती हैं। इसमें उन्हें सैद्धांतिक स्तर पर अपने प्रोजेक्ट की जानकारी देनी होगी। इनकी व्यवहारिकता परखने के बाद सरकार बेहतर सुझावों के लिये फंडिंग करेगी।
विज्ञापन

दुनिया में सबसे जहरीला हुआ ये भारतीय शहर, चीन को पछाड़ा

13 of 13
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पहल का स्वागत करते हुये कहा कि हमें खुशी है कि डीडीसी यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के साथ मिलकर अपने तरह के पहले प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसमें आम लोगों की सीधी भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें