आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृतिक महोत्सव से आज परदा उठ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देश-विदेश के हजारों कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगे। खास बात यह है कि पहले दिन के सभी कार्यक्रम शाम पांच बजे से रात दस बजे तक होंगे, जबकि शनिवार व रविवार सुबह 6-7:30 बजे के बीच मेडिटेशन व योग की कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन
2 of 8
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
शाम 5:00-5:15 बजे
-मेहमानों का स्वागत
-ग्रेमी पुरस्कार नॉमिनी चंद्रिका टंडन की प्रार्थना
-1000 विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रों का उच्चारण
विज्ञापन
3 of 8
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
शाम 5:15-5:35 बजे
-न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आरसी लोहाटी का स्वागत भाषण
शाम 5:35-5:45 बजे
-आर्ट ऑफ लिविंग के फाउंडर श्रीश्री रविशंकर का संबोधन
4 of 8
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का मंच तैयार
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
शाम 5:45-6:10 बजे
-40 अलग-अलग वाद्य यंत्रों के साथ 8500 संगीतकारों का द आर्ट ऑफ लिविंग ग्रेंड सिंफनी।
-पद्म विभूषण पंडित बिरजू महराज की कोरियाग्राफी पर अलग-अलग घरानों के 1000 कलाकार करेंगे उत्तर भारतीय नृत्य कत्थक।
शाम 6:10-6:50 बजे
-प्रधानमंत्री का उद्घाटन भाषण
विज्ञापन
5 of 8
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
शाम 6:50-8:30 बजे
-1000 कलाकारों का शास्त्रीय नृत्य
-बुल्गारिया के 500 कलाकारों द्वारा बुल्गेरिन डांस फार्म होरो का प्रदर्शन
-अफ्रीका के 650 ड्रमर का प्रदर्शन
-1500 कलाकारों को दक्षिण भारतीय नृत्य मोहिनीअट्टम व कथकली का प्रदर्शन
-तुर्की के 121 कलाकार करेंगे स्थानीय नृत्य कला का प्रदर्शन
-जापान के 100 कलाकार आवा ओडॉरी का करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
6 of 8
आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
8:30-8:40 बजे
---श्री श्री रविशंकर के निर्देशन में मेडिटेशन
विज्ञापन
7 of 8
आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम की तैयारियां
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
8:40-9:00 बजे
-100 कलाकारों का लिथुआनियन डांस का प्रदर्शन
-100 कलाकारों द्वारा ब्राजीलियन सांबा
-रूसी कलाकारों का एक ग्रुप स्थानीय नृत्य का करेगा प्रदर्शन
-भारतीय फिल्म उद्योग की 35 नामचीन संगीतकारों व गीतकारों का एक साथ प्रदर्शन
-हिमाचल प्रदेश के 1000 कलाकारों द्वारा हिमाचली लोकनृत्य
-थाईलैंड के 300 कलाकार करेंगे थाई राष्ट्रीय नृत्य
-1000 नर्तक करेंगे गरबा।