फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Traffic Jam Photos: गाजीपुर बॉर्डर पर भीषण जाम, टिकरी-शंभू और सिंघु सीमा पर भी रफ्तार पर लगा ब्रेक

Tue, 13 Feb 2024 11:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Traffic Jams In Delhi Kisan Andolan: अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों के ट्रैक्टर पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि वहां पुलिस ने भारी भरकम बैरिकेडिंग की हुई है। साथ ही भारी सुरक्षाबल भी तैनात किया गया है। रास्ते में पुलिस ने कील बिछा दी हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Delhi Traffic Jam - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के किसान आज दिल्ली के लिए कूच करेंगे। सोमवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच हुई बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच की घोषणा कर दी। 

मंगलवार को अंबाला के शंभू बॉर्डर पर किसानों के ट्रैक्टर पहुंचने शुरू हो गए। हालांकि वहां पुलिस ने भारी भरकम बैरिकेडिंग की हुई है। साथ ही भारी सुरक्षाबल भी तैनात किया गया है। रास्ते में पुलिस ने कील बिछा दी हैं। हाईवे पर दीवारें बनाई हैं, इसके साथ ही बड़े-बड़े बोल्डर भी रख दिए हैं। ताकी किसान देश की राजधानी दिल्ली में न पहुंच पाए। 
 
विज्ञापन

2 of 9
गाजीपुर बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतार - फोटो : सुमित पाल
वहीं, इसका असर आम जनता पर भी पड़ रहा है। किसानों के दिल्ली पहुंचने से पहले ही शंभू, टिकरी और सिंघू बॉर्डर के अलावा गाजीपुर सीमा पर जाम लगना शुरू हो गया है। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर एक किलोमीटर लंबा जाम लगा है। एनएच नौ पर बैरिकेडिंग की वजह से भीषण जाम लगा है। इस वजह से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


 
विज्ञापन

3 of 9
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर - फोटो : एएनआई
दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी लंबा ट्रैफिक जाम है। दिल्ली के कालंदीकुंज बॉर्डर पर भी भीषण जाम लगा है। उधर, किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च के बीच दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर यातायात प्रभावित हो रहा है। यहां लंबा जाम लगा है। दिल्ली पुलिस ने सिरहोल बार्डर पर किसानों के कूच को देखते हुए सुबह नाका लगाया है, इसलिए जमा लगा है।


 

4 of 9
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन - फोटो : ANI
इस बीच, किसान आंदोलन के चलते केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 को शाम तक बंद कर दिया गया है। आंदोलन के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली में कई स्थानों पर सुरक्षा तैनात की गई है। पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक, उद्योग भवन स्टेशन बंद, जनपथ और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इन मेट्रो स्टेशनों के गेटों को सुरक्षा करणों के बंद किया गया है। बाकी सभी मेट्रो स्टेशन सामान्य तौर पर खुले हुए हैं।



 
विज्ञापन

5 of 9
Delhi Traffic Jam - फोटो : एएनआई
गाजियाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते पर यूपी गेट पर पूरी तरीके से बैरिकेडिंग लगा दी गई है, आम जनता को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। लोगों को मयूर विहार के रास्ते लगभग तीन किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी कर करके गाजियाबाद की तरफ जाना पड़ रहा है। अभी ऊपर के फ्लाईओवर वाले रास्ते को बंद नहीं किया गया है, स्थिति को देखकर ही ऊपर का रास्ता भी बंद किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

6 of 9
Delhi Traffic Jam - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के एडीसीपी अनिल कुमार यादव का कहना है कि ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया गया है। ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग हो रही है। बाकी हिस्सों में ट्रैफिक सामान्य है।
विज्ञापन

7 of 9
Delhi Traffic Jam - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी का कहना है कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए 'दिल्ली चलो' मार्च को लेकर हमने बहुत सख्त इंतजाम किए हैं। हमारा मकसद है कि किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से रोका जाए और आम लोगों को इसकी वजह से कोई असुविधा न हो। हम इस स्थिति से शांतिपूर्वक निपटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

8 of 9
Delhi Traffic Jam - फोटो : अमर उजाला
फसलों के लिए MSP की गारंटी वाला कानून बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में किसानों के विरोध मार्च के मद्देनजर ITO चौराहे पर दिल्ली पुलिस के जवान और बैरिकेड तैनात किए गए, CRPF की धारा 144 लागू की गई है।
 
विज्ञापन

9 of 9
Farmers Protest - फोटो : अमर उजाला

किसानों की ये प्रमुख मांगें

  • स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार सभी फसलों की एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग
  • किसानों और खेत मजदूरों की कर्जमाफी की मांग
  • लखीमपुर खीरी में जान गंवाने वाले किसानों को इंसाफ और आशीष मिश्रा की जमानत रद्द कर सभी दोषियों को सजा की मांग
  • लखीमपुर खीरी कांड में घायल सभी किसानों को वादे के मुताबिक 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग
  • किसान आंदोलन के दौरान दर्ज केस रद्द करने की मांग
  • पिछले आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के आश्रितों को नौकरी
  • 200 दिन मनरेगा की दिहाड़ी मिले
  • 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की मांग
  • फसल बीमा सरकार खुद करे
  • किसान और मजदूर को 60 साल होने पर 10 हजार रुपये महीना मिले
  • विश्व व्यापार संगठन से खेती को बाहर किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें