बीके सिविल अस्पताल के डिलीवरी वार्ड से शुक्रवार दोपहर एक महिला नवजात शिशु चुरा कर फरार हो गई। बच्चा गायब होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपी महिला की ओर से छोड़े गए दस्तावेज के आधार पर उसकी खोज शुरू कर दी।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को खोज निकाला और उससे शिशु को बरामद कर लिया। सूरजकुंड थाना क्षेत्र के खोरी गांव निवासी राजेश ने प्रसव पीड़ा से जूझ रही पत्नी नीलम को बीके सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नीलम को डिलीवरी रूम ले जाया गया। थोड़ी देर बाद नीलम ने बेटे को जन्म दिया। सामान्य प्रसव होने की वजह से जच्चा-बच्चा को डिलीवरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहां लाल-काली साड़ी पहने एक महिला पहले से मौजूद थी। महिला ने बताया कि उसकी भाभी भी प्रसव के लिए बगल वाले बेड पर भर्ती है। उसने एक बेड हेड टिकट (बीएचटी) भी दिखाई, जिसमें भर्ती हुई महिला का नाम ज्योति पत्नी अनिल निवासी रमना कॉलोनी दर्ज था।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
महिला ने परिजनों को नीलम के कपड़े बदलवाने को कहा और बच्चे को खुद गोद में ले लिया। महिलाएं नीलम को कपड़े बदलवाने लगीं इस दौरान महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई। मौके पर पहुंचे तीन नंबर चौकी इंचार्ज एएसआई जाकिर ने अस्पताल में लगे सीवीटीवी फुटेज को चेक किया तो लाल-काली साड़ी वाली महिला सलवार सूट पहने दूसरी महिला के साथ बच्चे को लेकर बाहर जाते दिखी।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पल्ला, पोप नगर स्थित रमना कॉलोनी में तलाशी के दौरान चार घंटे की मशक्कत के बाद एक व्यक्ति ने आरोपी महिला की फोटो देख कर उसे पहचाना और पुलिस को उसके घर पहुुंचाया। महिला घर में शिशु को गोद में लिए बैठी मिली।
पूछताछ में महिला ने बताया कि शादी के कई साल बीतने के बावजूद उसकी गोद नहीं भर रही थी। इसलिए मजबूरी में बच्चा चुरा लिया था। एसएचओ एसजीएम नगर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।