यूपी के इस जिले में अब राशन के वितरण करने में कोटेदारों की मनमानी नहीं चलेगी। शासन ने शहरी क्षेत्र में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी व्यवस्था लागू कर दी है। राशन कार्ड धारक शहर के किसी भी कोटेदार से राशन ले सकेगा। इसके लिए बस कार्ड दिखाना होगा। हाल ही में जनपद में इसकी शुरुआत हो गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर जिले में 140 दुकानों पर यह सुुविधा शुरू की गई है। जिसमें नोएडा में 81, ग्रेटर नोएडा में 15, दादरी में 18, दनकौर में 7, जेवर में 8, रबुपुरा में 4, जहांगीरपुर में 5, बिलासपुर में 2 दुकानें शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
माना जा रहा है कि व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं की कोटेदारों की शिकायतों में कमी आएगी। वहीं जो कोटेदार जितना अधिक राशन का वितरण करेगा उसको उतना ही कमीशन मिलेगा।
4 of 5
फाइल फोटो
वहीं, जिन राशन कार्ड धारकों के अंगुलियों के निशान मशीन नहीं ले पाती है उन्हें अपने कोटेदार से ही हर माह की 22, 23 और 25 तारीख को राशन मिलेगा। ऐसे कार्डधारक इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी आरएस यादव ने बताया कि शासन ने अब शहरी क्षेत्र में राशनकार्ड पोर्टबिलिटी व्यवस्था इसी माह से लागू कर दी गई है। योजना के प्रचार प्रसार के लिए कोटेदारों और विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है।