फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने कार्यकर्ता की कथित हत्या को लेकर सड़क पर उतरी बीजेपी, सीपीएम को दी चेतावनी

Mon, 23 May 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने केरल में अपने एक कार्यकर्ता के कथित हत्या व हमलों के विरोध में दिल्ली स्थिति सीपीएम मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा कार्यालय से एक मार्च के रूप में निकले व पुलिस के दो बैरिकेड पार करते हुए गोल मार्केट तक पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
सीपीएम मुख्यालय के करीब युवा प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की घेरेबंदी तोड़ दी व उग्र प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें की और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने वामपंथी राज्यों में राजनीतिक हिंसक घटनाओं की निंदा की। 

4 of 7
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मांग की कि गैर कम्युनिस्ट दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल केरल के कन्नूर जिले व पेरियान विजयान के प्रभाव वाले क्षेत्रों का दौरा करके वहां कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं के द्वारा की जा रही राजनीतिक तनाव की घटनाओं की जानकारी ले। 
विज्ञापन

5 of 7
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की चुप्पी, मौन सहमति देने के समान है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि केरल व बंगाल में राजनीतिक हिंसा का एक लंबा इतिहास है। पिछले 25 साल में लगभग 200 से अधिक संघ कार्यकर्ताओं की कम्युनिस्टों द्वारा हत्या की गई है। 
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा में तेजी आई है। 60 अलग-अलग घटनाओं में कार्यकर्ताओं और उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कम्युनिस्टों को अब समझ लेना चाहिए कि भाजपा देश व सर्वाधिक राज्यों में सत्ता में है और अब हम राजनीतिक रूप से हासिये पर पहुंचे कम्युनिस्टों द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं पर ऐसी हिंसा को सहन नहीं करेंगे। मीडिया समन्वयक प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि हमारा विरोध केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और उत्पीडन के खिलाफ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें