फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव रथ रवाना, सोनिया संग गांधी परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Sat, 21 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्घांजलि देती सोनियां गांधी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पार्टी कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा साथ ही राजीव रथ को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में रवाना किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन व प्रदेश प्रभारी पीसी चाको समेत उपस्थित नेताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजीव रथ वीडियो ऑडियो से सुसज्जित है। आम लोग राजीव गांधी के जीवन से परिचित हो सकें इसके लिए रथ में एक बड़ी स्क्रीन लगाकर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सोनिया गांधी व अन्य - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि यह रथ सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में 23 मई तक चलाया जाएगा। राजीव गांधी ने अपने विचारों से भारत को विकास की नई उंचाईयों पर पहुंचाया। नौजवानों और महिलाओं को संवैधानिक अधिकार दिलाया। आज देश जिस तरक्की के रास्ते पर चल रहा है वह सब उन्हीं की दूरदर्शी नीतियों की वजह से संभव हो पाया। पांडव नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी अपने ब्लॉक में राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
विज्ञापन

3 of 7
राजीव गांधी की पुण्यतिथि‍ - फोटो : ANI
इससे पहले शनिवार सुबह  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने पति की पुण्यतिथी पर पुत्र राहुल गांधी के साथ वीर भूमि पहुंची। यहां उन्होंने राजीव गांधी के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

4 of 7
राजीव गांधी की पुण्यतिथि‍ - फोटो : ANI
सोनिया और राहुल के साथ ही प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी राजीव गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

5 of 7
राजीव गांधी की पुण्यतिथि‍ - फोटो : ANI
इसके अलावा इसके अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

6 of 7
राजीव गांधी की पुण्यतिथि‍ - फोटो : ANI
इनमें गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, सुशील कुमार शिंदे, पी सी चाको, शीला दीक्षित और अजय माकन समेत कई पार्टी नेताओं वीर भूमि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजीव गांधी की पुण्यतिथि‍ - फोटो : ANI
भारत के छठे प्रधानमंत्री राजीव गांधी की चुनाव प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में 21 मई 1991 में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें