दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने मुंह के ऑपरेशन के लिए बंगलुरू में हैं, जहां नारायणा अस्पताल में हमेशा खांसी के लिए उनका ऑपरेशन हुआ। केजरीवाल पिछले 40 सालों से ख़ासी से परेशान थे।
विज्ञापन
2 of 7
केजरीवाल
बुधवार को ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने कहा है कि केजरीवाल के मुंह के लिए उनकी जीभ बड़ी है। इस कारण जब भी उन्हें किसी वजह से एलर्जी होती है, उनके मुंह की लार हवा के रास्ते में चली जाती है।
विज्ञापन
3 of 7
केजरीवाल
उनके मुंह में तालु और अलीजिह्वा भी बड़ी है जिस कारण उनकी बड़ी जीभ के लिए उनका मुंह छोटा पड़ा जाता है। ऑपरेशन के बाद उन्हें राय दी गई है कि वे अभी कुछ दिन तक बात न करें।
4 of 7
केजरीवाल
इस पर भारत में सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है और लोग चुटकियां ले रहे हैं। जगदीश अग्रवाल ने लिखा, "सही शब्दों में केजरीवाल की जीभ उनके मुंह के लिए बड़ी है।"
विज्ञापन
5 of 7
केजरीवाल पर ट्वीट
लिबरल ऑफ़ न्यू दिल्ली ने तंज कसा, "अरविंद केजरीवाल अपने ऑपरेशन के लिए बंगलुरू गए क्योंकि वे चाहते हैं दिल्ली के विश्व स्तर की मोहल्ला क्लीनिक का इस्तेमाल केवल दिल्ली की जनता करे।" परीक्षित ने लिखा, "शुक्र है केजरीवाल के ऑपरेशन का, वो अब कुछ दिन तक चुप रहेंगे।"
विज्ञापन
6 of 7
केजरीवाल पर ट्वीट
आशि ने लिखा, "डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि केजरीवाल की जीभ बड़ी है, लेकिन हम यह पहले से ही जानते थे। उम्मीद है कि वे ऑपरेशन के बाद इसे काबू में रख सकेंगे।" दिव्या ने लिखा, "केजरीवाल के लिए आसान नहीं रहा, उन्हें हमेशा ही खांसी की शिकायत रही। लेकिन अब हमें पता चला है कि उनकी यह समस्या तो पुरानी थी। उनकी जीभ बड़ी है और मुंह छोटा था।"
अडॉल्फ़ हिटलर नाम के एक ट्विटर हैंजल ने लिखा, "सच कहें तो वे आज के युग के नीलकंठ हैं। उन्होंने वो सारा जहर पिया है जो मोदी और एलजी ने दिल्ली में फैलाया था। "