फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की रफ्तार ने ली मासूम भाई-बहन की जान, दादा संग स्कूल जाते समय दर्दनाक हादसा

Thu, 15 Sep 2016 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बस हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
नेबसराय थाना इलाके में दादा के साथ स्कूल जा रहे बहन-भाई को तेज रफ्तार क्लस्टर बस ने टक्कर मार दी। बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
बस हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में भर्ती दादा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के विरोध में पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने बुधवार शाम में एमबी रोड पर जाम लगाया।   
विज्ञापन

3 of 6
बस हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सैदुल्लाजॉब में रहने वाले भगवान दास बुधवार सुबह आठ बजे पोती रिषिका (6) और पोता शैलेश (8) को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। 

4 of 6
बस हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
दोनों बच्चे साकेत स्थित नगर निगम प्रतिभा विद्यालय में पढ़ते थे। शैलेश दूसरी कक्षा व रिषिका पहली कक्षा में पढ़ती थी। एमबी रोड पर 717 ए रूट की क्लस्टर बस ने तीनों को टक्कर मार दी। रिषिका व शैलेष बस के नीचे आ गए।
विज्ञापन

5 of 6
बस हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
बस के पहिये के नीचे आने से रिषिका की मौके पर ही मौत हो गई। भगवानदास व शैलेश को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। शैलेश ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। चालक और कंडक्टर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बस हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला
घटना के विरोध में पीड़ित परिवार व स्थानीय लोगों ने एमबी रोड पर बुधवार शाम में जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अगर अस्पताल में ठीक से इलाज मिल जाता तो शैलेश की जान बच सकती थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने में लगे रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें