फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार देगी स्वास्थ्य कर्मचारियों को इतने सारे तोहफे, जानें क्या है लिस्ट में शामिल

Tue, 23 Jan 2018 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
arvind kejriwal - फोटो : कुमार संजय
समान काम और समान वेतन की मांग को लेकर पिछले वर्ष हड़ताल करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिल्ली सरकार तोहफा देने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 7
अरविंद केजरीवाल - फोटो : SELF
सरकार ने इन कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने के साथ-साथ हर साल चिकित्सीय अवकाश के तौर पर 15 दिन की छुट्टी देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
Arvind Kejriwal
इतना ही नहीं, 18 सितंबर से 6 नवंबर, 2017 के बीच हड़ताल चलने के कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं काटे जाने का आदेश भी सरकार जारी कर चुकी है।

4 of 7
kejriwal
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, 31 जनवरी तक सरकार इन कर्मचारियों के लिए आदेश जारी कर सकती है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन कर्मचारियों को दिल्ली सचिवालय बुलाया था, जहां लंबी बातचीत के बाद सीएम ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की।
विज्ञापन

5 of 7
kejriwal
टीवी इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कोहली ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए बताया कि दिल्ली में करीब तीन हजार स्वास्थ्य कर्मचारी इससे लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

6 of 7
kejriwal
​उन्होंने बताया कि सरकार पिछले दो वर्ष से उन्हें मांग पूरी करने का दिलासा दे रही है, लेकिन लिखित में कुछ भी नहीं है। पिछले वर्ष इसी के चलते हड़ताल की गई थी। उस वक्त भी स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मांग पूरी करने का दिलासा दिया था। अगर सरकार ऐसा करती है तो कर्मचारियों के लिए यह सबसे बड़ा तोहफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kejriwal
अप्रैल से लागू होगा नया वेतन
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों का वेतन दोगुना करने का निर्णय लिया है। एक अप्रैल 2018 से यह नियम लागू होगा। कर्मचारियों को बाकी समय का बाकायदा एरियर भी सरकार देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें