दिल्ली पुलिस के सामने एक चौंकाने वाला मामला आया है। इसमें एक महिला ने शिकायत दर्ज की है जिसमें उसके साथ एक बाबा ने यौन शोषण करने की कोशिश की। 32 साल की महिला दक्षिणी दिल्ली के कॉलेज में लाइब्रेरियन है, महिला ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि एक आदमी ने उसे काले जादू से बचाने के लिए उसके प्राइवेट पार्ट की फोटो भेजने के लिए कहा।