पटौदी के 10वें नवाब सैफ अली खान की पत्नी और फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान ने खेतों की सैर कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने पहली बार आम लोगों के साथ खेत-खलिहानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से फसलों के बारे में जानकारी ली। खेती के प्रति उनकी दिलचस्पी देख लोग काफी हैरान हुए। (फोटो व स्टोरी : प्रेमचंद पालमी/अमर उजाला ब्यूरो, गुड़गांव)
विज्ञापन
अपने खेतों में पहुंच करीना ने मांगी फसलों की जानकारी, चौंके लोग
2 of 5
शनिवार को सैफ और करीना दोपहर 12 बजे के बाद आश्रम हरि मंदिर के पीछे अपने खेतों के भ्रमण पर निकले। कस्बे के युवाओं व बच्चों को जैसे ही यह भनक लगी, उनकी एक झलक पाने को भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सैफ और करीना धूल-मिट्टी के बीच से निकलते हुए पसीने से तरबतर हो गए, लेकिन वे वापस नहीं लौटे।
विज्ञापन
अपने खेतों में पहुंच करीना ने मांगी फसलों की जानकारी, चौंके लोग
3 of 5
इस दौरान लोगों से वार्ता में सैफ ने कहा कि यहां घूमना काफी अच्छा लगा। इस दौरान युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाईं। छोटे बच्चों ने ऑटोग्राफ भी लिये। सैफ पसीने-पसीने होने के बावजूद युवाओं से हंसी-मजाक कर रहे थे। सैफ करीना के साथ आश्रम हरि मंदिर के पीछे कच्चे रास्तों से होते हुए खेतों में पहुंचे और लहलहाती फसलों को करीब से देखा।
अपने खेतों में पहुंच करीना ने मांगी फसलों की जानकारी, चौंके लोग
4 of 5
कुछ देर खेतों में रुकने के बाद वे फिर खेतों की पगडंडी से होते हुए उसी कच्चे रास्ते पर पहुंचे गए। वहां से बाद में दोनों इब्राहिम पैलेस में पहुंचे। भ्रमण के दौरान सैफ शैंडो बनियान और लाल पाजामा पहने थे। करीना नीले गहरे रंग की टी-शर्ट व काले रंग की पाजामी में थीं। करीना से खेतों के पहली बार भ्रमण की बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं जब भी पटौदी इब्राहिम पैलेस में आती हूं तो खेतों में घूमना चाहती हूं।
अपने खेतों में पहुंच करीना ने मांगी फसलों की जानकारी, चौंके लोग
5 of 5
समय कम होने के कारण नहीं घूम पाती हूं। इस बार समय मिला तो खेतों में घूमने निकल गई। गौरतलब है कि पिछली बार जब सैफ और करीना पटौदी पैलेस में पहुंचे थे, तो नवाब द्वारा संचालित वेणू आई अस्पताल में पैदल पहुंचे थे।