फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवांश के पिता ने बताया स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें कैसे धमकाया

विज्ञापन
1 of 6
रेयान इंटरनेशनल स्कूल के वाटर टैंक में मृत पाए गए देवांश के पिता ने अपने बेटे की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग की है। पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रिंसिपल ने उन्हें और उनकी पत्नी को चुप रहने को कहा था। शुरुआत में ही स्कूल प्रशासन बच्चे को ढूंढना शुरू कर देता तो शायद वो जिंदा होता। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा देवांश पढ़ने में काफी होशियार था।
विज्ञापन

देवांश के पिता ने बताया स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें कैसे धमकाया

2 of 6
स्कूल प्रशासन ने पुलिस को बताया है कि बच्चे को डिक्लेक्सिया (हाइपर एक्टिव) नामक बीमारी थी। हालांकि बच्चे के माता-पिता ने इस बात से इनकार किया है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ का कहना है कि किसी तरह के कागजात सामने आने के बाद ही स्कूल प्रशासन की बात को माना जाएगा। पुलिस के अनुसार, शनिवार को रेयान इंटरनेशनल स्कूल में हर रोज की तरह कक्षाएं हो रही थी। शनिवार को कविता प्रतियोगिता थी। कार्यक्रम भी था।
विज्ञापन

देवांश के पिता ने बताया स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें कैसे धमकाया

3 of 6
दोपहर करीब सवा बारह बजे देवांश क्लास से गायब हो गया। उस समय स्कूल में सातवां पीरियड चल रहा था। दोपहर करीब 1:40 बजे देवांश का शव क्लास रूम से करीब 40 मीटर दूर वाटर टैंक में पड़ा मिला। सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर करीब डेढ़ घंटे तक बच्चे को क्यों नहीं ढूंढा गया। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि देवांश की मौत डूबने से हुई है। उसके शरीर पर चोट आदि के कोई निशान नहीं मिले हैं।

देवांश के पिता ने बताया स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें कैसे धमकाया

4 of 6
हालांकि मौत की असली वजह का पूरी तरह पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने केबाद ही पता लगेगा। डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि हादसे वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। 4 पिता को चुप रहने के लिए कहा था : देवांश के पिता आरके मीणा ने मीडियाकर्मियों को बताया कि स्कूल प्रशासन का उसके पास करीब पौने दो बजे फोन आया था। प्रिंसिपल ने इमरजेंसी की बात कहकर स्कूल आने के लिए कहा था। जब उसने कारण पूछा तो प्रिंसिपल ने उसे चुप रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

देवांश के पिता ने बताया स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें कैसे धमकाया

5 of 6
मीणा का कहना है कि उसे पुलिस ने बताया था कि उसका बेटा वाटर टैंक में मृत मिला है। लेकिन बच्चा वाटर टैंक तक कैसे पहुंच गया। टैंक का रास्ता बहुत ही संकरा है। स्कूल प्रशासन उसके बच्चे की मौत का जिम्मेदार है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक देवेंद्र सेहरावत ने कहा कि पुलिस मामले की हर कोण से जांच कर रही है। टैंक आधा भरा था। उसका मुंह इतना बड़ा था कि एक बच्चा आसानी से गिर सकता है। स्कूल की प्रिंसिपल संध्या का कहना है कि बच्चा हाइपर एक्टिव था और कई बार क्लास से निकलकर बाहर भागता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवांश के पिता ने बताया स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें कैसे धमकाया

6 of 6
बच्चे के गायब होने की सूचना मुझे मिली तो हमने उसे काफी तलाश करने के बाद वाटर टैंक में पाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस और परिजनाें को दी गई। जो भी घटना हुई वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वसंत कुंज नार्थ थाना पुलिस ने देवांश की मौत को लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी प्रेमनाथ का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और ये पता किया जाएगा कि किस की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। देर रात तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें