फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए कांवड़ियों ने फूंकी बाईक, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा बवाल

Fri, 21 Jul 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

कांवड़िये को टक्कर लगने पर भीड़ ने फूंकी बाइक 
--  तीन बाइक सवारों ने मारी थी टक्कर 
अमर उजाला ब्यूरो
सोहना।  
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोहना कस्बे में पुलिस प्रशासन की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बृहस्पतिवार की दोपहर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की टोली में शामिल एक कांवड़िये को सोहना कस्बे के अग्रसेन चौक के पास तीन  मोटरसाइकिल सवारों ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टक्कर लगते ही कांवड़ियां सड़क पर गिर पड़ा।  इस पर अन्य कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। मौका देखकर तीनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकले। गुस्से में आक्रोशित भीड़ ने बाइक में आग लगा दी।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोहना शहर थाना प्रभारी मुकेश यादव का कहना है कि पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हर समय मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने जगह- जगह नाके लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि कस्बे के शांतिप्रिय माहौल को किसी भी सूरत में खराब होने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें