प्रदर्शन करने के अपने अजीबो गरीब तरीके से पूरे देश में लगभग डेढ़ महीने तक चर्चा का विषय बने रहने वाले तमिलनाडु के किसानों ने दोबारा अपना आंदोलन दिल्ली के जंतर-मतर पर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 10
farmer protest
कभी मरे सांप, तो कभी जिंदा छिपकली मुंह में रखकर चौंकाने वाले तरीकों से प्रदर्शन करने वाले तमिलनाडु के किसानों ने आज खुद को चप्पल मारकर प्रदर्शन किया। किसान तमिलनाडु के सांसदों की सैलरी बढ़ने से दुखी हैं।
Delhi: Tamil Nadu farmers demanding loan waiver beat themselves with chappals in protest, say they are unhappy with hike in TN MLAs' salary. pic.twitter.com/SI9eq7AaT1— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
विज्ञापन
3 of 10
farmer protest
बता दें कि इस साल तमिलनाडु में 140 साल का सबसे बड़ा सूखा पड़ा है। इसी से निपटने के लिए तमिलनाडु के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन किसानों का कहना है कि इस देश में भिखारी से भी बुरा है किसान होना।
Being a farmer is worse than being a beggar in India: Ayakannu, Tamil Nadu farmers' leader at Jantar Mantar, Delhi pic.twitter.com/OYgYnlIF15— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
4 of 10
farmer protest
साल के शुरुआत में भी इन किसानों ने सूखा राहत कोष के लिए प्रदर्शन किया था जिसके बाद इन्हें भरोसा दिलाया गया था कि इनकी मांगें मानी जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 10
किसान
- फोटो : self
लेकिन इनकी मांगें पूरी ना होने के बाद ये दोबारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने लौट आए हैं।
विज्ञापन
6 of 10
farmer protest
वहीं जंतर-मंतर पर दूसरी ओर एक और किसान आंदोलन चल रहा है। कर्ज माफी व फसलों की कीमत की मांग करते हुए देशभर के किसानों ने जंतर-मंतर पर हुंकार भरी है।
विज्ञापन
7 of 10
farmer protest
- फोटो : जी पॉल
13 दिन पहले मध्य प्रदेश के मंदसौर से निकली किसान यात्रा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गुजरते हुए मंगलवार को दिल्ली पहुंचने पर किसान मुक्ति संसद में तब्दील हो गई। इसमें करीब 150 किसान संगठनों की भागीदारी रही।
8 of 10
farmer protest
- फोटो : जी पॉल
किसान संसद में फसल का पूरा दाम मिलने व किसानों की पूरी तरह से कर्ज माफी से जुड़ी दो अहम मांगें रखी गईं। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले जुटे किसान संगठनों ने दावा किया कि बुधवार को भी आंदोलन जारी रहेगा।
9 of 10
farmer protest
- फोटो : जी पॉल
तमिलनाडु के किसान नेता अय्याकन्नू के नेतृत्व में तमिलनाडु के किसानों के साथ राजू शेट्टी, धर्मवीर गांधी, तपन कुमार सेन, शरद यादव, अली अनवर, मोहम्मद सलीम, सीताराम येचुरी, अरविंद सावंत जैसे कई सांसदों ने भी समर्थन दिया।