जूनियर केजरीवाल
- फोटो : रवि बत्रा
मतगणना के दिन आव्यान केजरीवाल की तरह ही मरून स्वेटर, मफलर, पार्टी की टोपी और चश्मा पहन कर आए थे, जो केजरीवाल का बिल्कुल छोटा रूप लग रहा था। लोगों के आकर्षण का केंद्र होने के कारण दिनभर आव्यान सो भी नहीं पाए थे। आव्यान की उम्र महज साल भर है। उन्होंने मतगणना वाले दिन केजरीवाल की ही तरह छोटी मूछें भी लगा रखी थीं, जो बेहद प्यारी लग रही थीं।