राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रभुनाथ को साथ लेकर मौका ए वारदात का रिक्रिएशन किया। हत्याकांड का सीन दोहराकर पुलिस इस बात को समझने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने इस जघन्य अपराध को कैसे अंजाम दिया।
विज्ञापन
2 of 7
bhajanpura murder case
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल मृतक शंभूनाथ और उसकी पत्नी अनीता का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी अभी बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी की रिमांड बढ़वाकर हत्याकांड के सभी राज खुलवाने का प्रयास करेगी। पुलिस आरोपी के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
3 of 7
bhajanpura murder
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शंभू और उसके परिवार की मौत की वजह और टाइमिंग का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वारदात के दौरान उसने घर में अंधेरा करने के लिए घर में लगे बल्ब को उतार दिया था। अनीता की हत्या करने के बाद उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करे।
4 of 7
भजनपुरा हत्याकांड का आरोपी प्रभुनाथ
- फोटो : Amar Ujala
इसी दौरान उसने सभी की हत्या करने का मन बना लिया। घर में अंधेरा करने के बाद 3.30 बजे से 7.00 बजे के बीच उसने चार लोगों अनीता, कोमल, शिवम व सचिन की हत्या कर दी। देर रात को उसने लोहे की रॉड से शंभू को भी नशे की हालत में मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह दो फीसदी पर पैसा लेकर आगे तीन फीसदी ब्याज पर देता था। उसने शंभू की रकम भी ब्याज पर चढ़वाई हुई थी।
विज्ञापन
5 of 7
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
शंभू से उसने कितने रुपये लिये हुए थे, इसका खुलासा वह नहीं कर रहा है। मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि आरोपी ने शंभू से भी शायद मोटी रकम ली हुई थी। उस रकम की वजह से उसने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रभुनाथ के मिलने-जुलने वालों के अलावा उन लोगों से भी पूछताछ की योजना बना रही है जिनके संपर्क में वह फोन के जरिए था।
विज्ञापन
6 of 7
शवों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी प्रभुनाथ शंभू के घर से एक थैला भी ले जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। थैले में क्या था, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस रिमांड बढ़वाकर आरोपी से पूछताछ करेगी और सच उगलवाएगी। बता दें कि 12 फरवरी को भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव एक मकान से बरामद हुए थे।
मरने वालों में शंभूनाथ, उसकी पत्नी और तीन नाबालिग बच्चे शिवम, कोमल और सचिन थे। शव बुरी तरह सड़ी हुई हालत में मिले थे। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही शंभूनाथ की बुआ के लड़के प्रभुनाथ को गिरफ्तार कर हत्याकांड की गुत्थी से पर्दा उठाने की बात की थी। आरोपी ने तीन फरवरी को सभी की लोहे की रॉड से वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी प्रभुनाथ को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।