देश के सबसे जानेमाने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में सोमवार को एक ओर जहां डिग्री पूरी करने वाले छात्रों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अपनी कई मांगों को लेकर सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और हॉस्टल नियमों में बदलाव के चलते बीते कई दिनों से जो आंदोलन अब तक कैंपस के अंदर चल रहा था वो सोमवार(11 नवंबर) को दीक्षांत समारोह के दिन बाहर निकल आया है। सोमवार को छात्र अपनी तमाम मांग लेकर दीक्षांत समारोह में आए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलने निकले लेकिन उन्हें रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन की कुछ हैरान कर देने वाली तस्वीरें-
विज्ञापन
3 of 9
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
एक तरफ कैंपस के अंदर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू छात्रों को मेडल व डिग्रियां प्रदान कर रहे थे, तो दूसरी तरफ सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कैंपस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस बेहद बर्बरतापूर्वक पेश आई।
4 of 9
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस पीट-पीटकर खदेड़ रही है। खबर है कि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया है। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने मानव श्रंखला बना ली है।
विज्ञापन
5 of 9
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
सड़क पर उतरे छात्रों की मांगों में फीस वृद्धि की समस्या भी शामिल है। छात्रों का कहना है कि हम बीते 15 दिनों से फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में लगभग 40 प्रतिशत बच्चे गरीब परिवारों से आते हैं, ऐसे में फीस वृद्धि वापस ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
6 of 9
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
बता दें कि कई दिनों से विरोध के बीच जेएनयू कैंपस छावनी में तब्दील हो गया है। एक ओर विश्वविद्यालय में हॉस्टल नियमों का विरोध तो दूसरी ओर सुरक्षा के लिए पहली बार सीआरपीएफ तैनात है।
विज्ञापन
7 of 9
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि फीस वृद्धि के विरोध में जेएनयू के सभी छात्र संगठन एक साथ आए हैं। बीते सोमवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएनयू कैंपस में काला रिबन बांधकर हॉस्टल मैनुअल एवं फीस बढ़ोत्तरी वापस लेने की मांग की थी।
8 of 9
जेएनयू के छात्रों का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : ANI
छात्रसंघ उपाध्यक्ष साकेत मून ने बताया कि विवि प्रशासन ने दो दिन पूर्व जो जानकारी सावर्जनिक जारी की है, उसके आधार पर तय है कि छात्रावास की फीस में एक हजार गुना बढ़ोतरी होने जा रही है। इस फैसले का असर विवि के 40 फीसदी से अधिक छात्रों पर पड़ना तय है। छात्रों को मजबूरी में परिसर छोड़ना पड़ेगा।
इसी जैसे अव्यवहारिक नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर हम पिछले दिनों से संघर्षरत हैं। चेतावनी दी कि जब तक विवि प्रशासन इस प्रारूप को वापस नहीं लेता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।