फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, बेटे के दोस्त को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सच

Mon, 11 Nov 2019 10:03 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फरीदाबाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के सेक्टर-7 ए में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने रविवार को बताया कि जिम ट्रेनर मुकेश ठाकुर ने डॉक्टर प्रवीण मेहंदीरत्ता, उनकी पत्नी सुदेश, बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया की हत्या की थी। उन्होंने कहा कि मुकेश डॉ. मेहंदीरत्ता के बेटे दर्पण का दोस्त है।
विज्ञापन

2 of 5
स्कूटी की चाबी बरामद - फोटो : अमर उजाला
एसीपी क्राइम ने बताया कि डबुआ कॉलोनी में रहने वाले मुकेश का डॉक्टर के घर आना-जाना था। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस को चार लोगों पर संदेह था। इसी कारण सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इनमें से तीन तो पुलिस के पास पहुंच गए, मगर मुकेश नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 5
हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
इस पर पुलिस टीम मुकेश के घर डबुआ पहुंची। वहां मुकेश नहीं था। इस दौरान छानबीन की गई तो उसके घर से एक पत्र मिला। इसमें मुकेश ने डॉक्टर समेत चार लोगों की हत्या की बात कबूल की है। पत्र में यह भी लिखा था कि वह खुदकुशी करने जा रहा है।

4 of 5
मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसीपी क्राइम ने कहा कि डॉक्टर व उनके परिजनों की हत्या के पीछे क्या कारण था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। क्राइम ब्रांच की दस टीमें आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही हत्याकांड के कारण का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच ने आरोपी के भाई समेत चार अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरीदाबाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
खून से सने कपड़े और प्रियंका का मोबाइल बरामद
एसीपी ने बताया कि आरोपी मुकेश के घर से ही पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। उसकी चाबी पर भी खून के निशान मिले हैं। इसके अलावा आरोपी के खून से सने कपड़े और प्रियंका का मोबाइल भी पुलिस ने अजरौंदा के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है। हालांकि डॉक्टर मेहंदीरत्ता का मोबाइल अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें