फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू बवाल: हिंसा के दौरान कैंपस में थी पुलिस, हमलावर कोडवर्ड में कर रहे थे बात

Tue, 07 Jan 2020 02:44 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जेएनयू हिंसा - फोटो : अमर उजाला
जेएनयू कैंपस में हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस वहां मौजूद थी। दिल्ली पुलिस ने कैंपस में होने की बात खुद एफआईआर में लिखी है। रिपोर्ट में पुलिस ने कहा है कि नकाबपोश बदमाश पुलिस के सामने तोड़फोड़ करते रहे। दूसरी तरफ हमलावर इस दौरान कोडवर्ड में बात कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जेएनयू में नाकाबपोश बदमाश - फोटो : अमर उजाला
जांच में ये बात भी सामने आई है कि जेएनयू का माहौल एकदम तनावपूर्ण होने के बजाय धीरे-धीरे खराब हुआ। हालांकि एफआईआर में दर्ज घटना के समय व अधिकारी घटना का जो समय बता रहे हैं उसमें अंतर है। पुलिस ने एफआईआर में कहा है कि पुलिसकर्मी जेएनयू में मौजूद थे। करीब पौने चार बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ छात्र एकत्रित होकर मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
jnu violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो 40-50 अनजान लोग जिनमें से कुछ लोगों ने अपने मुंह पर मफलर व कपड़े बांधे हुए थे, उनके हाथों में डंडे थे। ये लोग पेरियार हॉस्टल परिसर में छात्रों से मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे थे। ये आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग गए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। छात्रों को शांत होने की अपील की गई थी। इस दौरान जेएनयू के अंदर झगड़े व मारपीट की अन्य कॉल आने लगीं। 

4 of 5
jnu violence - फोटो : अमर उजाला
शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ हुड़दंगी साबरमती हॉस्टल में पहुंच गए हैं और वहां मारपीट कर रहे हैं। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो 50-60 लोग हाथों में डंडे लेकर हॉस्टल बिल्डिंग में तोड़फोड़ कर रहे थे। छात्रों से माइक के जरिए शांत होने की अपील की गई। पुलिस की चेतावनी के बावजूद हुड़दंगी लोग तोड़फोड़ करते रहे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने किसी आरोपी को पकड़ने की कोशिश नहीं की थी। इस झगड़े में कुछ छात्रों को चोटें आई हैं। पीड़ित छात्रों ने हमलावरों द्वारा कोड वर्ड में बात करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साबरमती होस्टल (JNU) - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी का क्या कहना है
डीसीपी देवेंद्र आर्या का कहना है कि पुलिस को 4.57 पर कॉल मिली थी। माहौल सामान्य कर पुलिसकर्मी जेएनयू कैंपस से बाहर आ गये थे। सात बजे कॉल मिलने पर पुलिस जेएनयू प्रशासन से अनुमति लेकर पुलिस कैंपस में गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें