डीडीसीए घोटाले में नाम आने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली सोमवार को आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराने के लिए पूरे दल-बल के साथ पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, राज्यवर्धन राठौर, निर्मला सीतारमण और दिल्ली के बीजेपी सांसद थे।
विज्ञापन
तस्वीरें: जेटली ने किया केजरीवाल पर मुकदमा
2 of 7
पटियाला हाउस कोर्ट में जेटली के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने दलील रखी कि अरविंद केजरीवाल ने जेटली पर डीडीसीए घोटाले में शामिल होने का झूठा आरोप लगाया है। उन्होंने ये भी दलील दी कि जेटली पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: जेटली ने किया केजरीवाल पर मुकदमा
3 of 7
जेटली के वकील ने ये भी कहा कि जेटली 2013 से डीडीसीए से जुड़े हुए नहीं हैं। वकील लूथरा ने केजरीवाल के ट्वीट, एफबी पोस्ट और मीडिया में दिए बयानों का भी हवाला दिया। उन्होंने जेटली का नाम कलमाड़ी से जोड़े जाने पर भी आपत्ति जताई।
तस्वीरें: जेटली ने किया केजरीवाल पर मुकदमा
4 of 7
सिद्धार्थ लूथरा ने जेटली के पक्ष में दलील दी कि उनके खिलाफ जानबूझकर आरोपों को प्रचारित किया गया। 21 सेंचुरी से जेटली का कोई संबंध नहीं है। आप जब प्रेस कांफ्रेंस कर रही है थी, तभी उन्हें पता था कि वह जेटली को बदनाम कर रही थी। दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई 5 जनवरी को तय की है।
विज्ञापन
तस्वीरें: जेटली ने किया केजरीवाल पर मुकदमा
5 of 7
जेटली के वकील मनोज तनेजा ने बताया कि कोर्ट ने सारे आरोपों को पढ़कर बताया। 5 जनवरी की तारीख लगी है। 15 दिसंबर से लकर 20 दिसंबर तक की मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया को सबूत के तौर पर बनाया गया है।
विज्ञापन
तस्वीरें: जेटली ने किया केजरीवाल पर मुकदमा
6 of 7
कोर्ट में जेटली के वकील ने ये भी कहा कि उन्होंने डीडीसीए का एक भी पैसा अपने कार्यकाल के दौरान नहीं लिया है।
दूसरी तरफ कीर्ति आजाद ने इस मामले में कहा कि वो चाहते हैं कि, ये मानहानि का केस उनके खिलाफ होना चाहिए था क्योंकि एक वही हैं जिन्होंने इस मामले को उठाया था।