जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार शाम को बवाल अचानक हुआ या यह कोई सोची समझी साजिश थी। इसका पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की दस टीमों का गठन कर दिया गया है। स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच को भी हिंसा की जांच में लगा दिया गया है। जहांगीरपुरी इलाके के लोगों का कहना है कि शाम के समय यहां शांति पूर्व तरीके से शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। अचानक कुछ शरारती तत्वों ने सी-ब्लॉक की मस्जिद के बाहर धार्मिक नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वहां खूब हाय-हुल्ला होने लगा। नारेबाजी के बीच किसी ने यात्रा पर पत्थर फेंक दिए। इसके बाद तो भीड़ एकदम बेकाबू हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। छतों से पथराव भी होने लगा। दोनों की भीड़ आमने सामने आ गई। यात्रा के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उन पर भी हमला कर दिया गया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। दोनों ओर से तोड़फोड़ और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
2 of 11
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों ने एक दुकान और कुछ वाहनों को आग लगा दी। दमकल विभाग का कहना है कि दो दोपहिया वाहनों व एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
3 of 11
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी में मौजूद एक शख्स ने दावा किया कि स्थानीय लोगों को बलवे की पहले से आशंका थी। हनुमान जयंती के मौके पर जानबूझकर संवदेनशील इलाके से यात्रा निकाली गई।
4 of 11
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे समुदाय की ओर से भी इसकी तैयारी पहले से की हुई थी। बलवा शुरू होते ही अचानक इतने पत्थर, तलवारे और डंडे कहां से आए। बलवा जब शांत हुआ तो सड़क पर दोनों ओर पत्थर ही पत्थर देखे जा सकते थे। पुलिस ने स्थानीय प्रशासन की मदद से देर शाम को सड़कों से पत्थरों को हटवा दिया था।
विज्ञापन
5 of 11
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस उन लोगों की पहचान करने का प्रयास करेगी जो इस हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं। फिलहाल पुलिस के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
6 of 11
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के अलावा मोबाइल से बनाए गए वीडियो और तस्वीरों को कब्जे में लिया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस बलवे करने वाले लोगों की जड़ों तक पहुंचने की पूरी कोशिश करेगी। बलवे की असली वजह क्या थी इसका भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 11
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर शोभा यात्रा पर पथराव व आगजनी के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गय। सभी पुलिस फोर्स को सड़कों पर उतार दिया गया है। दिल्ली पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली में संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया हैं। उपद्रवियों को सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने अमन कमेटियों से बातचीत करना शुरू कर दिया था।
8 of 11
Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा पर पथराव,आगजनी व गोलियां चलने के बाद दिल्ली का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसके बाद दिल्ली में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया था। दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वैसे तो दिल्ली में देर रात तक माहौल शांतिपूर्ण था। बावजूद माहौल को शांत रखने के लिए उपद्रवियों से सख्ती से आदेश दिए गए हैं।
9 of 11
Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
कोई अगर संदिग्ध हालत में घूमते हुए पाया जाता है तो उसे तुरंत बंद करने क आदेश दिए गए हैं। लोगों को एक जगह पर एकत्रित नहीं होने देने के सख्त आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस मुख्यालय से वायरलैस से मैसेज देकर थानों में मौजूद सभी फोर्स को सड़कों पर उतार दिया था।
10 of 11
Delhi Jahangirpuri Violence
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई थी। चेकिंग के बाद ही लोगों को आगे जाने दिया जा रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। जो पुलिसकर्मी छुट्टी पर चल रहे थे उन पुलिसकर्मियों को तुरंत ड्यूटी पर आने के आदेश दिए गए हैं।
संवेदनशील जगहों यानि जहां दोनों समुदाय के लोग रहते हैं वहां सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिस को सुरक्षा में उतारा गया है। दिल्ली दंगों वाली जगहों पर सुरक्षा को कड़ा किया गया है। इन जगहों पर अद्र्धसैनिक बलों को उतारा गया है।