तंजानिया के राष्ट्रपति बृहस्पतिवार की नोएडा दौरे पर आने से ठीक पहले उनकी आगवानी में लगे आईपीएस अधिकारी के साथ एक भयंकर दुर्घटना हो गई जिसमें वह बाल-बाल बच गए। (सभी फोटो: अमित त्यागी/अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन
तंजानिया के राष्ट्रपति को लेने जा रहे IPS अधिकारी का एक्सीडेंट
2 of 6
एसपी क्राइम विश्वजीन श्रीवास्तव अपने दल के साथ दौर पर आए राष्ट्रपति को लेने के लिए जा ही रहे थे कि कासना थाना क्षेत्र के जगत फार्म के नजदीक पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उनकी बोलेरो को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तंजानिया के राष्ट्रपति को लेने जा रहे IPS अधिकारी का एक्सीडेंट
3 of 6
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। एसपी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
तंजानिया के राष्ट्रपति को लेने जा रहे IPS अधिकारी का एक्सीडेंट
4 of 6
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चलाने वाले ड्राइवर ने नशा कर रखा था। नशे में होने की वजह से वह सामने चल रही गाड़ी को ठीक से देख नहीं सका और उसने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
तंजानिया के राष्ट्रपति को लेने जा रहे IPS अधिकारी का एक्सीडेंट
5 of 6
अभी ड्राइवर की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की पूछताछ जारी है।