फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

विज्ञापन
1 of 13
कथित तौर पर अपहृत गाजियाबाद के सीबीआई कर्मी की बेटी ने सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बयान दर्ज कराए। सीबीआई कर्मी की बेटी का कहना था कि उसका अपहरण नहीं हुआ है बल्कि वह बालिग है और रजामंदी से प्रेमी के साथ शादी की है। (सभी फोटोः मुरादाबाद/अमर उजाला)
विज्ञापन

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

2 of 13
सीर्बीआई कर्मी की बेटी ने बयानों में अदालत से अनुरोध किया कि उसे उसके पति के साथ जाने दिया जाए। बयान के बाद लड़की का हाथ अपने हाथ में थामें युवक ने जोश में कहा कि ‘अब तो ये मेरी है, इसका हाथ और साथ कभी नहीं छूटेगा’।
विज्ञापन

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

3 of 13
मामला हाईप्रोफाइल था और युवक व युवती पक्ष के लोगों की भीड़ अदालत के बाहर खड़ी थी। दोनों में टकराव के हालात थे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में पिछले गेट से युगल को निकाला और गाजियाबाद रवाना कर दिया।

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

4 of 13
गाजियाबाद में राजनगर निवासी सीबीआई कर्मी ने 22 मई को मझोला थाने में बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि गाजियाबाद राजनगर के ही आटो एजेंसी संचालक के पुत्र और उसके परिजनों ने बेटी का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

5 of 13
सीबीआई कर्मी की बेटी ग्रेजुएशन की छात्रा है। सोमवार को हाईकोर्ट के डायरेक्शन लेकर रंजीत और सीबीआई कर्मी की बेटी सीजेएम कोर्ट पहुंचे। इनके पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग कचहरी पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

6 of 13
लिहाजा कचहरी को छावनी बना दिया गया। अदालत ने इस मामले में बयान दर्ज करने के बाद विवेचक को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विवेचक ने बयानों का अवलोकन करने के बाद प्रेमी जोड़े को सुरक्षा घेरे में लेकर गाजियाबाद उनके घर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

7 of 13
धोबी घाट कालोनी से 24 मई को गायब युवती को पुलिस ने बिलासपुर छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिया है। युवती के साथ आरोपी युवक को भी हिरासत में लिया गया है। युवती के परिजनों ने फफराना बस्ती निवासी युवक को नामजद कराया था।

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

8 of 13
इंसपेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि सर्विलांस के जरिए युवती को बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से बरामद किया गया है।

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

9 of 13
युवती ने बताया कि उसने गाजियाबाद आर्य समाज में आरोपी युवक से शादी कर ली है।

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

10 of 13
युवती का कहना है कि वह बालिग है और पति के साथ रहेगी।

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

11 of 13
सीबीआई कर्मी को जनवरी में ही बेटी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी। मामला अलग बिरादरियों का था।

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

12 of 13
आए दिन बेटी के किस्से आने पर सीबीआई कर्मी ने गाजियाबाद छोड़ दिया और मुरादाबाद में किराए पर रहने लगे थे। लेकिन आरोपी युवक को इस बात का पता चला तो वह यहीं से प्रेमिका को साथ ले गया।
विज्ञापन

CBI कर्मी की बेटी का पकड़ा हाथ, लड़के संग परिवार को मिली सजा

13 of 13
रिपोर्ट दर्ज होने पर प्रेमी जोड़ा शादी के प्रमाण पत्र लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया। इससे पहले पुलिस आरोपी युवक के दो रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अब पुलिस सीआरपीसी 169 की कार्रवाई कर जेल से रिहा कराने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें