फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Arms Smuggling: वियतनाम से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे 'बंटी-बबली', बैग में मिलीं 45 पिस्टल, अधिकारी भी हैरान

Wed, 13 Jul 2022 03:51 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बरामद पिस्टल - फोटो : ANI
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने असलहा तस्करी का पर्दाफाश किया है। जिसमें बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए हैं। इस मामले में एक भारतीय जोड़े को गिरफ्तार किया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि वियतनाम से आए एक भारतीय जोड़े को पकड़ा गया है। इनके पास से दो ट्रॉली बैग से 22 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 45 पिस्टल जब्त की गई हैं। आरोपियों ने इससे पहले की गई 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 25 पिस्टल की तस्करी में संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन

2 of 5
बरामद पिस्टल - फोटो : ANI
बता दें कि आरोपी भारतीय जोड़ा एयरपोर्ट पर उतरा था। इस जोड़े के पास ट्रॉली बैग था। जिसमें असलहे भरे हुए थे। दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले की फिराक में थे।
विज्ञापन

3 of 5
बरामद पिस्टल - फोटो : ANI
इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर दोनों पर पड़ी और इनकी गतिविधि संदिग्ध लगी।

4 of 5
बरामद पिस्टल - फोटो : ANI
शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने ट्रॉली बैग की जांच की। बैग खुला तो अधिकारी भी सन्न रह गए। बरामद किए गए सभी 45 पिस्टल नए बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरामद पिस्टल - फोटो : ANI
इस बरामदगी के बाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये दोनों तस्कर इन असलहों को किसके पास पहुंचाने वाले थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें