दिल्ली में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : amar ujala
दिल्ली के आधिकारिक मानक केंद्र सफदरजंग पर सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.8 मिमी व सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पालम में 3.1 मिमी, लोधी रोड में 1.6 मिमी व रिज में 6.2 मिमी बारिश का रिकॉर्ड है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 33.3 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 67 से 94 फीसदी रहा।