डॉ. पूजा कोहली, आयुर्वेदिक डॉक्टर एवं सह उपाध्यक्ष निरोग स्ट्रीट के अनुसार, बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू, सदी, खांसी, उलटी, टाइफाइड, त्वचा रोग, पीलिया आदि रोग फैलते हैं। आयुर्वेद के सुझावों से हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। खाना आसानी से नहीं पचने से शरीर में बीमारियों के पनपने की संभावना रहती है। ऐसे समय में हमें हल्का खाना लेना चाहिए। बाहर का बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।