फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के विधायक ने पोस्ट किया करण जौहर के घर की पार्टी का वीडियो, हुए ट्रोल

Wed, 31 Jul 2019 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : Social Media
बीते दिनों फिल्म जगत के मशहूर फिल्मकार करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक अपने घर की एक पार्टी का वीडियो साझा किया था। करण जौहर का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण से से लेकर वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, रणबीर कपूर जैसे सितारे दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया है।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : सोशल मीडिया
यह वीडियो उस वक्त ज्यादा सुर्खियों में आ गया जब दिल्ली के राजौरी गार्डन से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'उड़ता बॉलीवुड- फिक्शन वर्सेज रिएलिटी। देखिए कैसे ये बॉलीवुड के ऊंचे और शक्तिशाली लोग अपने नशे की हालत को दिखा रहे हैं। मैं इन सितारों द्वारा ड्रग लेने के खिलाफ अपनी आवाज उठाता हूं। अगर आपको बुरा लगता है तो आप रीट्वीट करिए शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, करण जौहर, विकी कौशल।'


 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : social media
भले ही इसके बाद करण जौहर के घर में दी गई पार्टी का यह वीडियो विवाद में आ गया लेकिन इसे लेकर सिरसा की आलोचना भी हो रही है। ट्रोलर्स का कहना है कि सिरसा जी आप गलत जगह फोकस कर रहे हैं, आपने ये वीडियो क्यों पोस्ट किया, हमारा टाइम खराब करने के लिए धन्यवाद।

शिरोमणि अकाली दल के विधायक सिरसा की आलोचना कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने भी की है। मेरी पत्नी भी उस पार्टी में मौजूद थी(इस वीडियो में भी है)। कोई भी ड्रग्स के नशे में नहीं था, इसलिए जिन्हें आप नहीं जानते उनके बारे में झूठ फैलाना और उनकी छवि खराब करना छोड़ दीजिए। मुझे उम्मीद है कि आप बिना शर्त माफी मांगने की हिम्मत दिखाएंगे।






4 of 5
vicky kaushal, ranbir kapoor - फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने कहा, 'सिरसा जी मैं आपकी बात से सहमत हूं कुछ हद तक। ये ठीक है नशा बुरी चीज है लेकिन क्या आप अपनी विधान सभा और लोकसभा में शराब के ठेके बंद करवा सकते हो? जवाब दीजिएगा ज़रूर और दूसरी बात किसी के घर में हो रही पार्टी उनका निजी फैसला है आप प्राइवेसी को कैसे भूल सकते हो। फिर भी ऐसी बातें? 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor - फोटो : social media
एक अन्य यूजर ने लिखा, जब 10 साल पंजाब में तुम्हारी सरकार थी तब क्यों चुप थे ? पंजाब को नशेड़ी तुम्हारी सरकार ने बनाया तब बोलती बंद थी अब किस मुंह से नशे के खिलाफ बोल रहे हो ?


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें