फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : 16 नवंबर को CBI उठा सकती है ये बड़ा कदम

Mon, 13 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल हत्याकांड मामले में सीबीआई ने शनिवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष आरोपी छात्र को पेश किया। रिमांड पूरा होने के बाद सीबीआई ने यहां दस्तावेज तो सौंपे, लेकिन अशोक को क्लीन चिट देने का खुलासा नहीं किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
अशोक की जमानत याचिका पर 16 नवंबर को सुनवाई होनी है, ऐसे में परिजनों को सीबीआई से काफी आस लगी हुई है। बता दें कि शुक्रवार को आरोपी बस कंडक्टर अशोक के अधिवक्ता मोहित वर्मा ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश रजनी यादव की अदालत में जमानत याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

3 of 6
ryan school - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में परिजनों को भी आस थी कि जब सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया है तो अब सीबीआई अशोक को क्लीन चिट दे सकती है। इसको देखते हुए ही उनके अधिवक्ता ने अदालत में जमानत याचिका दायर की है।

4 of 6
ryan school
इस मामले में अदालत ने याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था। मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने 16 नवंबर का दिन निर्धारित किया था।
विज्ञापन

5 of 6
अशोक की पत्नी - फोटो : सुदर्शन झा
अशोक के पिता अमीचंद व पत्नी ममता को अब सीबीआई से यही आस है कि वह 16 नवंबर को अपने जवाब में अशोक को क्लीन चिट दे देगी। सीबीआई ने छात्र को हिरासत में लेने के बाद मामले की बारीकी से जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
छात्र ने जहां से चाकू खरीदा था उस दुकान तक पहुंचे हैं और इस मामले में और भी बारीकी से जांच की जा रही है। ऐसे में अशोक का जेल से बाहर आना परिजनों को संभव दिखाई दे रहा है। परिवार में 16 नवंबर को लेकर बैचेनी बढ़ गई है जब सीबीआई अपना जवाब दाखिल करेगी। इसके बाद जमानत याचिका पर सुनवाई हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें