प्रद्युम्न हत्याकांड में सीबीआई द्वारा पकड़े गए 11वीं कक्षा के छात्र की हिरासत शनिवार को खत्म हो गई। शनिवार को सीबीआई ने आरोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया। जहां से उसे 22 नवंबर तक बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
ryan international
- फोटो : सुदर्शन झा
इस मामले में जेल में बंद आरोपी कंडक्टर अशोक की सुनवाई भी 22 नवंबर को जिला अदालत में होनी है। प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा 8 सितंबर को ही बस कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
3 of 6
ryan school
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
इस मामले की जांच जब सीबीआई के पास पहुंची तो सीबीआई ने मंगलवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। बुधवार को उसे अदालत में पेश कर 6 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सीबीआई का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया था। रिमांड के दौरान सीबीआई आरोपी को सोहना सब्जीमंडी भी लेकर गई थी, जहां से उसने चाकू खरीदा था।
4 of 6
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई अधिकारी अंदर जाते हुए
- फोटो : सुदर्शन झा
शनिवार को रिमांड पूरा होने से पूर्व सीबीआई की टीम छात्र को स्कूल लेकर गई थी जहां उससे क्राइम सीन को री-क्रिएट करवाया गया। इसके बाद शाम करीब सवा 4 बजे सीबीआई ने बोर्ड के समक्ष छात्र को पेश किया।
विज्ञापन
5 of 6
विकास सदन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था यहीं होगी आरोपी छात्र की पेशी
- फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सीबीआई की ओर से बोर्ड के समक्ष न तो रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की और न ही किसी प्रकार की कोई बहस की गई। कागजी कार्रवाई होने के बाद आरोपी को बोर्ड ने 22 नवंबर तक बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया।
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया
- फोटो : सुदर्शन झा
सीबीआई द्वारा आरोपी छात्र को बोर्ड के समक्ष पेश किए जाने को लेकर गुरुग्राम पुलिस भी सतर्क दिखाई दी। विकास सदन को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया था। यहां मुख्य द्वार से जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के बाहर तक हर तरफ पुलिसकर्मी व अधिकारी ही दिखाई दे रहे थे। यहां तक कि मीडिया के विकास सदन में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।