फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : अब 6 दिसंबर को होगी इन बिंदुओं पर सुनवाई

Thu, 30 Nov 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या मामले में बुधवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में सुनवाई हुई। यहां सीबीआई द्वारा दायर की गई आरोपी छात्र की उंगलियों के निशान लेने पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सीबीआई की याचिका पर आरोपी पक्ष की ओर से जवाब न दिए जाने के चलते मामले की सुनवाई के लिए अब छह दिसंबर को निश्चित की गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ryan international - फोटो : अमर उजाला
आरोपी छात्र के परिजनों का आरोप है कि सीबीआई द्वारा आवेदन करते वक्त उन्हें इसकी प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसके चलते जवाब दाखिल नहीं हो पाया। अब इस मामले में 6 दिसंबर को आरोपी छात्र की पेशी के साथ ही इस याचिका पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

3 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 8 सितंबर को हुए प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में सीबीआई द्वारा 22 सितंबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में सीबीआई ने 7 नवंबर को स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। इसके बाद मृतक प्रद्युम्न के पिता द्वारा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से आवेदन किया था कि आरोपी द्वारा संगीन वारदात को अंजाम दिया गया है।

4 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
ऐसे में उस पर बालिग की तरह मुकदमा चलाया जाए। इसके साथ ही सीबीआई द्वारा आरोपी छात्र की उंगलियों के निशान लेने के लिए आवेदन किया था। बोर्ड ने उंगलियों के निशान लेने के आवेदन पर आरोपी पक्ष के अधिवक्ता को 29 नवंबर को जवाब दाखिल करने को कहा था।
विज्ञापन

5 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
आरोपी छात्र के पिता ने बताया कि नियमानुसार अदालत में यदि कोई आवेदन किया जाता है तो उसकी प्रति दूसरे पक्ष को भी दी जाती है, लेकिन सीबीआई द्वारा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में किए गए आवेदन की प्रति उन्हें उस दिन में नहीं मिली थी। ऐसे में उनकी तरफ से कोई जवाब बोर्ड के समक्ष दाखिल नहीं किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
सीबीआई के आवेदन की प्रति लेने के लिए बुधवार को उन्होंने बोर्ड के समक्ष आग्रह किया है। बोर्ड के आदेश पर उन्हें सीबीआई ने बुधवार को उनके द्वारा किए गए आवेदन की प्रति दी है। अब अगली तारीख पर इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किये गए ग्यारवीं कक्षा के छात्र को पेश किया - फोटो : सुदर्शन झा
बोर्ड ने इसके लिए 6 दिसंबर की तारीख निश्चित की है। इस दिन उंगलियों के निशान लेने, परिजनों के तय समय से अधिक समय तक आरोपी छात्र से मिलने व आरोपी पर बालिग की तरह मुकदमा चलेगा अथवा नहीं यह तय होगा। 6 दिसंबर को ही आरोपी छात्र की 14 दिन की न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें