फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : CBI शुक्रवार को करेगी क्राइम सीन री-क्रिएट, अब इस एंगल पर होगा काम

Fri, 10 Nov 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
गुरुग्राम जेजे बोर्ड में प्रदुम्न हत्या मामले में सीबीआई अधिकारी अंदर जाते हुए - फोटो : सुदर्शन झा
भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में 11 कक्षा के छात्र को हिरासत में लेने के बाद सीबीआई अब छात्र से पूछताछ कर रही है। इस मामले में संभवत: सीबीआई शुक्रवार को क्राइम सीन री-क्रिएट कर सकती है। फिलहाल छात्र से पूछताछ कर इसमें और लोगों के शामिल होने की भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
varun thakur - फोटो : सुदर्शन झा
सीबीआई न केवल इसी एंगल पर काम कर रही है बल्कि इसके अलावा अन्य एंगल भी हैं जिस पर काम किया जा रहा है। इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो रिमांड के बाद पहले दिन छात्र से बारीकी से पूछताछ की गई है। इसके बाद शुक्रवार को क्राइम सीन री-क्रिएट करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
ryan international murder case - फोटो : सुदर्शन झा
इसमें वारदात को किस तरह से अंजाम दिया गया देखा जाएगा। इससे पहले सीबीआई आरोपी अशोक से पूछताछ कर उससे भी क्राइम सीन रीक्रिएट करवा चुकी है। अशोक द्वारा बताए गए क्राइम सीन से सीबीआई संतुष्ट नहीं थी। ऐसे में सीबीआई ने इस जांच को दूसरी दिशा में घुमा दिया।

4 of 5
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम पुलिस ने जिस छात्र को गवाह के रूप में देखा था उसी छात्र को सीबीआई ने संदेह के घेरे में लिया था और पूछताछ शुरू की थी। मामले की जांच के दौरान छात्र को भी मौका-ए-वारदात पर बुलवाया गया था। इससे भी जब सीबीआई को संतुष्टि नहीं हुई तो पूछताछ के लिए 5 बार सीबीआई मुख्यालय बुलवाया गया। इसमें से एक बार बिना पूछताछ के ही वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
इसमें उन छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी जिन्हें उसने उक्त वारदात के बारे में बताया था। सूत्रों की मानें तो छात्रों से पूछताछ के दौरान उक्त 11वीं कक्षा के छात्र की मानसिक स्थिति व उसकी मंशा को भी स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। फिल्हाल छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से 3 दिन का रिमांड मिला है जिसे जरूरत पढने पर 2 दिन का अतिरिक्त रिमांड बढ़वाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें