फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपकी सेहत पर भी SMOG ने किया है काबू तो जरूर पढ़े ये जानकारी

Fri, 10 Nov 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की खराब आबोहवा के बाद डॉक्टरों ने स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। इनका मानना है कि सरकार भले प्रदूषण से बचाव के तरीके अपनाए, लेकिन इसके असर को रोका नहीं जा सकता।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों का कहना है कि इस प्रदूषण का मुख्य असर दो वर्ष बाद देखने को मिलेगा। यह लिवर, फेफड़े और किडनी को प्रभावित करता है। प्रदूषण दो या तीन दिन बाद कम भले हो जाए, लेकिन इससे होने वाली हानि कम नहीं हो सकती।
विज्ञापन

3 of 7
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला
मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉ. रजनीश मल्होत्रा के अनुसार, प्रदूषण का असर धीरे-धीरे पता चलता है। भले इस वक्त प्रदूषण सबसे ज्यादा हो, लेकिन इसका असर आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

4 of 7
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण ज्यादा होने से खांसी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण तत्काल देखने को मिलते हैं। हम कुछ समय बाद की बात करें तो किडनी फेल्योर और लंग्स कैंसर जैसी बीमारियों के लक्षण उभरने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, इन दिनों में दिल्ली में हर वर्ष प्रदूषण का रिकॉर्डतोड़ प्रभाव दिखता है। लोगों का दम घुटने लगता है। कुछ समय बाद प्रदूषण कम होता है तो सरकार से लेकर आम जनता तक हर कोई इसे भूल जाता है। डॉक्टरों का कहना है कि एक बार प्रदूषण चरम पर पहुंच गया तो लोगों को बाद तक बीमार बना देता है।
विज्ञापन

6 of 7
ऑड-ईवन हुआ लागू - फोटो : pti
दृष्टि भी होती है प्रभावित
नेत्र रोग विशेषज्ञ आई7 के निदेशक डॉ. संजय चौधरी का भी कुछ ऐसा ही मानना है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण बढ़ने से आंखों में जलन की शिकायत होती है। लंबे समय तक लापरवाही बरती तो दृष्टि भी प्रभावित होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला
फेफड़ों में तेजी से बढ़ता है कैंसर
डॉक्टर इंस्टा के वरिष्ठ डॉ. अमरजीत भाटिया बताते हैं कि भारत और चीन में प्रदूषण के लगभग एक जैसे हालात मिलते हैं। दोनों ही देशों में फेफड़ों के कैंसर की वजह मुख्य तौर पर प्रदूषण है। घरेलू प्रदूषण (चूल्हा, धुंध) से महिलाएं भी इस खतरनाक बीमारी का शिकार हो रही हैं। वहीं, एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि प्रदूषण इंसान को अंदर ही अंदर जला रहा है। इस प्रदूषण से श्वास नली तक प्रभावित होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें