फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : 30 नवंबर को अशोक को इसलिए बुलाया गया अदालत...

Thu, 30 Nov 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
भोंडसी स्थित प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए कंडक्टर अशोक की बृहस्पतिवार को अदालत में पेशी है। अशोक यहां पहुंचकर न्यायाधीश के सामने अपनी हाजिरी लगाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
जमानत पर रिहा होने के बाद पहली बार अशोक अपने घर से अदालत पहुंचेगा। बता दें कि 8 सितंबर को रायन स्कूल में हुए दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा उसी दिन कंडक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

3 of 5
ryan school - फोटो : पवन कुमार सेठी
मामला सीबीआई के अधीन जाने के बाद सीबीआई ने 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था। छात्र से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद सीबीआई को हत्याकांड में अशोक की संलिप्तता नजर नहीं आई थी।

4 of 5
ryan school - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला
इसके बाद अशोक के अधिवक्ता मोहित वर्मा ने अदालत में अशोक की जमानत याचिका दायर की थी। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद घर पहुंचे अशोक की हालत भी बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा
अधिवक्ता मोहित वर्मा ने बताया कि अशोक को मामले में 30 नवंबर को अदालत में पेश होना था। यहां अशोक की हाजिरी लगाई जानी है। पहले अशोक को यहां जेल से लाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें