फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MAX : केजरीवाल ने कहा मनोज तिवारी बेच चुके हैं अपना जमीर

Mon, 11 Dec 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
max hospital
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी व भाजपा ने मैक्स अस्पताल का समर्थन करके जमीर बेच दिया है। केजरीवाल रविवार दोपहर बाद मुंडका इलाके में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
केजरीवाल ने कहा कि जिंदा बच्चे को मृत बताकर परिजनों को सौंपने के मामले में दिल्ली सरकार ने शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था। इस अस्पताल ने पहले भी गलत हरकतें की हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अरविंद केजरीवाल - फोटो : SELF
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे निजी अस्पतालों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन गड़बड़ी मिली तो चुप नहीं बैठेंगे। केजरीवाल ने कहा कि वह चाहते तो मैक्स से सेटिंग करके मोटा पैसा ले सकते थे, लेकिन इससे वह दिल्लीवालों को शक्ल नहीं दिखा पाते। उनका जमीर मर जाता। लाइसेंस रद्द होने से दूसरे कई बड़े अस्पतालों को भी सबक मिलेगा।

4 of 6
max hospital - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी मैक्स अस्पताल का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा भी मैक्स के साथ खड़ी है। इसे दुखद बताते हुये केजरीवाल ने कहा कि मनोज तिवारी और भाजपा वालों ने जमीर बेच दिया है।
विज्ञापन

5 of 6
max hospital - फोटो : अमर उजाला
दिल्लीवालों के हित की बोली लगा दी है। केजरीवाल ने बताया कि लाइसेंस रद्द होने के बाद उनसे कई नामी डाक्टरों ने मुलाकात की थी। उन लोगों ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
max hospital
डाक्टरों का कहना था कि निजी अस्पताल डाक्टरों का भी खून चूसते हैं। केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली सरकार किसी भी क्षेत्र के निजी संस्थान के खिलाफ नहीं है, लेकिन कोई जनता को चूसने, लूटने की कोशिश करेगा तो सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें