विस्तारा एयरलाइंस विमान से सफर के दौरान छेड़छाड़ का शिकार हुई अभिनेत्री जायरा वसीम के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने एयरलाइंस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जायरा वसीम
- फोटो : crictracker
यह घटना तब सामने आई जब खुद सीक्रेट सुपर स्टार और दंगल जैसी फिल्म में अभिनय कर चुकी जायरा वसीम ने घटना के संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला।
विज्ञापन
3 of 5
zaira wasim
- फोटो : ट्विटर से
वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पीछे सीट पर बैठे एक व्यक्ति ने उसके साथ पीछे से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। उन्होंने सीट बदलने की गुजारिश की लेकिन उनकी सीट नहीं बदली गई।
4 of 5
zaira wasim
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने संज्ञान लेते हुए विस्तारा एयरलाइंस को नोटिस जारी किया है।