एम्स में दो घंटे की सर्जरी के बाद बलिया को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने शनिवार देर रात चले इस ऑपरेशन में बलिया के सिर को नई त्वचा दी।
विज्ञापन
2 of 5
jagga and kaliya
- फोटो : अमर उजाला
एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि जग्गा और बलिया की दो सर्जरी करने के बाद ये तीसरा ऑपरेशन था। जग्गा आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट हो चुका है, लेकिन दूसरे ऑपरेशन के दौरान बलिया के सिर का कुछ हिस्सा त्वचा देने से रह गया था। इसलिए उसकी शनिवार को प्लास्टिक सर्जरी की गई।
विज्ञापन
3 of 5
jagga and kaliya
- फोटो : अमर उजाला
फिलहाल बलिया वेंटीलेटर पर डॉक्टरों की निगरानी में है। बता दें कि ओडिशा निवासी जग्गा और बलिया दो जुड़वा भाई हैं, जिनके सिर एक दूसरे से जुड़े थे।
4 of 5
jagga and kaliya
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टरों के मुताबिक, इन दोनों भाइयों का सिर 30 फीसदी जुड़ा था। उनकी कुछ नसें aभी एक ही थीं।