फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP कार्यालय में चोरी,  विदेशी चोर समेत चार को किया अरेस्ट

Mon, 06 Nov 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आप - फोटो : SELF
आम आदमी पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित कार्यालय में चोरी होने का मामला सामने आया है। कार्यालय स्थित पोटा केबिन में घुसकर चोर पार्टी प्रचार का सामान रिक्शा पर लादकर फरार हो गया। इसमें छतरी में लगाने वाले 24 स्टील के रॉड थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर विदेशी चोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये चोर के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले तीन कबाडिय़ों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद केजरीवाल
पुलिस के अनुसार, आम आदमी पार्टी के कार्यालय में शनिवार तड़के एक चोर पोर्टा केबिन में घुसा और प्रचार सामग्री को रिक्शा पर लादकर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर उसकी जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज देखते ही सिपाही अमित ने आरोपी की पहचान कर ली। अमित ने बताया कि आरोपी अक्सर नशे की हालत में घूमता रहता है।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
आरोपी की पहचान होते ही पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी कासिम (58) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि कासिम मूलत: अफगानिस्तान का रहने वाला है।अफगानिस्तान में जंग के दौरान 14 वर्ष की उम्र में वह भागकर दिल्ली आ गया था। उसके बाद वह कबाड़ बीनने का काम करने लगा। वह फुटपाथ पर अपना गुजारा करता था। कासिम शराब और अन्य नशे का आदी है। वर्ष 2000 से 2014 तक वह कमला मार्केट व आईपी इस्टेट में चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है।  

4 of 5
Arvind Kejriwal
पूछताछ में कासिम ने बताया कि रात में वह रिक्शा लेकर कार्यालय पहुंचा और पोटा केबिन में रखे 24 स्टील के रॉड को चुराकर ले गया। उसके बाद वह उसे लेकर मिंटो रोड के कबाड़ी भाईयों फुरकान और कयूम के पास गया और उसे महज 1450 में बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arvind kejriwal
​पुलिस ने उसके निशानदेही पर दोनों कबाड़ी भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ में पता चला कि उनलोगों ने सारा सामान तुर्कमान गेट के बड़े कबाड़ी सैफुद्दीन को बेच दिया। पुलिस ने सैफुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने कासिम के पास से पांच सौ रुपये बरामद किये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें