फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बहन की हत्या से कुछ देर पहले हंसी-ठिठोली कर रहा था नाबालिग बेटा

Mon, 11 Dec 2017 03:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गौड़ सिटी-2 के फ्लैट में मां-बहन की सनसनीखेज हत्या से पहले और बाद के दो सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। वारदात से पहले के सीसीटीवी फुटेज में किशोर मां व बहन के साथ खाना लेकर लिफ्ट से लौट रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लिफ्ट में मासूम बहन हंसी-ठिठोली करती दिख रही है। इसके लगभग तीन घंटे में ही मां-बहन की हत्या कर दी गई और आरोपी सीसीटीवी फुटेज में बाहर जाता दिख रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पहली फुटेज गौड़ सिटी-2 की लिफ्ट की 4 दिसंबर की रात 8:17 बजे की है। इसमें किशोरी हाथ में एक पॉलिथीन है। इसमें से उंगली से निकालकर नाबालिग कुछ चाट रहा है। भाई की इस हरकत पर बहन हंसती हुई दिख रही है। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अगली फुटेज रात 11:16 बजे की है। इसमें आरोपी बेझिझक पीठ पर बैग रखकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि पढ़ाई को लेकर मां ने दोपहर करीब दो बजे उसे पीटा था। ये बात किशोर के जहन में घूम रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खाने के बाद मां-बहन सो गईं, लेकिन किशोर के दिमाग में फितूर चल रहा था और उसे वारदात अंजाम दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पिता से फोन कर खूब रोया किशोर: वारदात के बाद किशोर का पछतावा था। पिता के मोबाइल पर भी दो बार कॉल करने के बाद उसने कोई बात नहीं की थी सिर्फ रो रहा था। पुलिस के पकड़ने और पूछताछ के दौरान भी वह कई बार रोता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें