फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचने को छत पर जाते हुए सीढ़ियों पर हुए बेहोश, बुझ गया सालों बाद पैदा हुआ घर का चिराग

Fri, 08 Jun 2018 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
fire in rk puram - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं कि अनहोनी कहकर नहीं आती। पंकज को क्या पता था कि सीढ़ियों में धुआं भरा हुआ है। उसे लगा कि घर में आग लग गई है। बचने के लिए परिवार के साथ छत पर भागने लगा। इस दौरान वह सब सीढ़ियों में काफी मात्रा में मौजूद धुएं की चपेट में आ गए और बेहोश हो गए और फिर जो हुआ उससे परिवार में कोहराम मच गया...
विज्ञापन

2 of 7
fire in rk puram - फोटो : अमर उजाला
अभिनव पंकज के परिवार का इकलौता चिराग था। शादी के कई साल बाद काफी जगह मन्नतें मांगने पर अभिनव पैदा हुआ था। गौरतलब है कि आरकेपुरम में ज्यादातर दो फ्लोर के मकान हैं। ग्राउंड फ्लोर के मकान की दीवार पर सीढ़ियों में मीटर जंक्शन लगा हुआ है। मंगलवार रात मकान नंबर-741, 742, 743, 744 के मीटर जंक्शन में आग लग गई थी।
विज्ञापन

3 of 7
fire in rk puram - फोटो : अमर उजाला
सीढ़ियों में खड़ी दो बाइक व साइकिल चपेट में आने के कारण आग ज्यादा फैल गई। आग से सीढ़ियों में धुआं भर गया। सीढ़ियों से धुआं पंकज के घर में धीरे-धीरे घुस रहा था। इससे परिवार के सभी लोगों को बेचैनी होने लगी।

4 of 7
fire in rk puram - फोटो : अमर उजाला
पंकज को लगा कि उसके घर में आग गई है। वह परिवार के साथ छत पर भागने लगा। उसने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तभी सीढ़ियों में मौजूद धुआं उसके घर में घुस गया और वह धुएं की चपेट में आकर वहीं बेहोश हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
fire in rk puram - फोटो : अमर उजाला
सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिनव को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि अभिनव की मौत दम घुटने से हुई है।
विज्ञापन

6 of 7
fire in rk puram - फोटो : अमर उजाला
अभिनव पंकज के परिवार का इकलौता चिराग था। पुलिस ने बताया कि पंकज व उसके परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
fire in rk puram - फोटो : अमर उजाला
इनको अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ही अभिनव के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें