फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"सीएए खत्म नहीं हुआ तो देश में कई और शाहीन बाग बनने से कोई नहीं रोक पाएगा"

Tue, 14 Jan 2020 08:57 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शाहीन बाग में प्रदर्शन में शामिल महिलाएं - फोटो : Social Media
शाहीन बाग में महिलाओं को मिल रहे समर्थन से उनका मनोबल आसमान को छू रहा है। मंगलवार को महिलाओं ने एलान किया कि यदि सरकर ने नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) खत्म नहीं किया, तो पूरे देश को शाहीन बाग बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। समर्थन में पहुंचीं ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वूमन एसोसिएशन की दिल्ली उपाध्यक्ष कविता शर्मा ने कहा कि सरकार मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा और हक की बात करती है, लेकिन उसको पिछले एक महीने से सर्द रातों में सडकों पर बैठी महिलाएं नजर नहीं आतीं।
 
विज्ञापन

2 of 4
शाहीन बाग में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शाहीन बाग और चार नंबर गली में पुलिस अफसर महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनके ऐसा करने से महिलाएं असंगठित नहीं होंगी। शाहीन बाग की औरतों ने कमाल किया है, देश भर की औरतों में मिसाल बनी हुई हैं। इनके अमल से जमशेदपुर और कलकत्ता में भी महिलाएं सड़कों पर हैं। सरकार ने सीएए खत्म नहीं किया तो शाहीन बाग देशभर में दिखेगा।



 
विज्ञापन

3 of 4
दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस पर छोड़ा मामला - फोटो : अमर उजाला
कस्तियां हमने जला दी, भरोसे पर तेरे

महिलाओं को मिल रहा भारी समर्थन जुबां पर दिख रहा है। मंगलवार को महिलाओं ने राहत इंदौरी की नज्में, कस्तियां हमने जला दी भरोसे पर तेरे, अब यहां से लौट कर हम नहीं जाने वाले, पढ़कर समर्थन में आई महिलाओं का स्वागत किया। कहा यहां सब किराएदार हैं, किसी का जाती मकान थोड़ी है। सड़क पर बैठना हमारा हक है, हम नही हटेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
shaheen bagh caa protest - फोटो : अमर उजाला
किराएदारों से नहीं लिए जाएंगे किराए

प्रदर्शन की वजह से जिन दुकानदारों की दुकानें महीने भर से बंद पड़ी हैं, उनके मकान मालिकों ने उनसे एक महीने का किराया नहीं लेने का ऐलान किया है। लोगों का कहना है सीएए के खिलाफ उनका यह योगदान है। शाहीन बाग में लगभग साठ प्रतिशत मुस्लिम आबादी निवास करती है, बचे लगभग चालीस प्रतिशत लोग बाकी धर्मों के यहां रहते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें