वो एक वॉट्सऐप मैसेज था जिससे इस साल की आईएएस टॉपर टीना डाबी को पता चला कि उनके नाम से 35 फर्जी फेसबुक अकाउंट बने हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 10
tina dabi
हर प्रोफाइल में टीना की फोटो लगी हुई है। किसी में वो अपने माता-पिता के पोज दे रही हैं तो किसी में केजरीवाल के साथ पोज दे रही हैं वहीं किसी में न्यूज चैनल को इंटरव्यू देती दिख रही हैं।
विज्ञापन
3 of 10
tina dabi
टीना के इन फर्जी प्रोफाइलों में उनके नाम से कुछ कोट चलाए जा रहे हैं जो उन्होंने कभी कहा ही नहीं। ऐसे ही एक फेसबुक प्रोफाइल में टीना के हवाले से कहा गया है कि, 'प्रिय बाधाएं, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी...'
4 of 10
tina dabi
टीना ने अंग्रेजी अखबार को दिए अपने एक इंटरव्यू में परेशान होकर बताया कि, 'यह बहुत ही ओछी हरकत है। मैंने कभी मेहनत और लगन के बारे में ये सब नहीं कहा। यह सभी फर्जी प्रोफाइल किसी और के कोट से मेरा नाम जोड़ रहे हैं। भविष्य में ये इससे बुरा भी कर सकते हैं। उन्होंने दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किए हैं लेकिन उन्होंने आरक्षण का कभी समर्थन नहीं किया। हमारे देश में आरक्षण की व्यवस्था कुछ सालों के लिए थी लेकिन नेताओं ने इसे अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया।'
विज्ञापन
5 of 10
tina dabi
इस पोस्ट पर टीना कहती हैं कि, 'मैं किसे अपना आदर्श मानती हूं ये विवाद है। मैंने अपने सभी इंटरव्यू में कहा है कि यह बेहद ही निजी सवाल है और मैं ये कह चूकी हूं कि मैं मोदी और अंबेडकर दोनों का ही एक समान आदर करती हूं, लेकिन मैंने वो स्टेटमेंट नहीं दिया है।'
विज्ञापन
6 of 10
tina dabi
ऐसे ही कई कोट वॉट्सऐप और फेसबुक पर टीना के नाम से बड़ी तेजी से फैल रहे हैं। इनमें से एक बीआर अंबेडकर और पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में भी है।
विज्ञापन
7 of 10
tina dabi
यह मैसेज कुछ इस तरह है- 'मैं जानती हूं कि मुझे कौन प्रेरित करता रहा है और वो हैं हमारे पीएम नरेंद्र मोदी। क्या भीमराव अंबेडकर को आदर्श मानना मेरी मजबूरी है क्योंकि मैं एससी कैटेगरी से संबंध रखती हूं? मैं अंबेडकर का सम्मान करती हूं क्योंकि पिछड़ी जातियों के लिए उन्होंने जो किया है वो प्रशंसनीय है।'
8 of 10
tina dabi
सोमवार की दोपहर को टीना को फेसबुक से एक मेल आया था कि यूजर्स के लगातार कंप्लेंट के बाद उनके नाम से बने फेक आईडी डीएक्टिवेट किए जा रहे हैं।
9 of 10
tina dabi
इसके कुछ घंटे बाद टीना ने अपना फेसबुक स्टेटस चेंज किया और स्पष्ट किया कि कोई भी वाहियात स्टेटमेंट उसने नहीं दिया है और न ही वो उसकी राय है।
टीना अपने नाम से बने फर्जी अकाउंट को लेकर परेशान है और कहती है कि, 'मैं अभी सिर्फ 22 साल की हूं, जिसे बिना मतलब इस विवाद में घसीटा जा रहा है। यह बहुत ही दिल दुखाने वाली बात है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि मैं अपनी सक्सेस को एंजॉय करूं जो मैंने बहुत ही कठिन परिश्रम करने के बाद हासिल की है।'