ओल्ड राजेंद्र नगर में हत्यारों ने आखिर संजय के शव को अलमारी में क्यों छुपाया, इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है। क्या बदमाश सिर्फ संजय की ही हत्या करने आए थे, ऐसा तो नहीं कि ज्योति और पवन ने हत्यारों को संजय का शव छुपाते हुए देख लिया और इसी वजह से उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?
2 of 7
अगर किसी की रंजिश संजय से थी तो बदमाशों ने उसकी पत्नी और बेटे को क्यों मारा, ऐसे कई सवाल पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। इतना तो साफ है कि वारदात में परिवार के किसी जानकार का हाथ है, लेकिन कौन है। इस रहस्य से पर्दा उठाने का प्रयास पुलिस कर रही है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मां बेटे के शव मिले, जबकि संजय गायब मिला।
विज्ञापन
पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?
3 of 7
शुरुआती जांच के दौरान शक जताया गया कि संजय ने पत्नी और बेटे का कत्ल किया, लेकिन डेढ़ घंटे बाद इससे पर्दा हट गया। घर की तलाशी के दौरान क्राइम टीम ने जब अलमारी खोली तो उसमें संजय का शव मिला। अब पुलिस संजय का शव अलमारी में छिपाने और पत्नी- बेटे के शव बाहर छोड़ने की कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है।
पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?
4 of 7
अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया में भ्रम पैदा करने के लिए हत्यारों ने संजय के शव को अलमारी में रखा होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हो जाएगा कि तीनों की हत्या के बीच कितने समय का अंतर है। पुलिस को कमरे से चार थाली मिलीं, जिसमें खाना परोसा हुआ मिला। परिवार में तीन लोग थे। ऐसे में चार थाली का मिलना यह साबित कर रहा है कि चौथा शख्स परिवार का परिचित था, जिसके लिए खाना परोसा गया था।
विज्ञापन
पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?
5 of 7
पुलिस ने आशंका जताई कि घर में मौजूद उस परिचित ने अन्य लोगों की मदद से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस संजय, उसकी पत्नी और बेटे की कॉल डिटेल खंगाल रही है। संजय के बेटे पवन ने अग्रसेन इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?
6 of 7
पुलिस घर आने वाले पवन के दोस्तों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक संजय के ससुराल वालों से पता चला है कि छह माह पहले संजय के पिता की मौत के बाद से परिवार में भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था।
पति-पत्नी और बेटे की हत्या कर अलमारी में क्यों छुपाई लाशें?
7 of 7
संजय की र्कई प्रॉपर्टी उसकी पत्नी के नाम पर थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस हत्याकांड के हरेक पहलू की जांच की जा रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।