फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: होंडा कंपनी की मैनेजर की दर्दनाक हत्या, शर्मनाक है वजह

विज्ञापन
1 of 5
नोएडा सेक्टर-34 स्थित उदयगिरी अपार्टमेंट के फ्लैट में शनिवार देर रात कार निर्माता कंपनी होंडा की मैनेजर अर्चना सिंह (38) की हत्या कर दी गई। फ्लैट से लैपटॉप और मोबाइल गायब थे, इसके साथ ही पर्स खाली मिला। पुलिस ने रविवार शाम को हत्या के आरोप में पूर्व चालक संदीप सिसोदिया को मोरना से गिरफ्तार कर लिया है। (सभी फोटोः राजन राय/अमर उजाला)
विज्ञापन

तस्वीरें: होंडा कंपनी की मैनेजर की दर्दनाक हत्या, शर्मनाक है वजह

2 of 5
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपनी सैलरी के 5,200 रुपये नहीं मिलने पर गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी। अर्चना ग्रेटर नोएडा में तैनात थीं। पुलिस ने बताया कि मूलत: नागपुर निवासी अर्चना तीसरे फ्लोर पर अकेले रहती थीं। शनिवार शाम करीब 7:30 वह कंपनी से फ्लैट पहुंची। अर्चना के मौसा-मौसी सेक्टर-61 में अपनी बेटी-दामाद से मिलने गए थे।
विज्ञापन

तस्वीरें: होंडा कंपनी की मैनेजर की दर्दनाक हत्या, शर्मनाक है वजह

3 of 5
यहां से निकलने के बाद उन्होंने अर्चना को फोन लगाया गया। फोन नहीं उठने पर रिश्तेदार रात करीब 11:30 बजे अर्चना के फ्लैट पहुंचे। वहां फ्लैट का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर जाने पर अर्चना जमीन पर पड़ी थीं। उसकी नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

तस्वीरें: होंडा कंपनी की मैनेजर की दर्दनाक हत्या, शर्मनाक है वजह

4 of 5
जांच के दौरान सेक्टर-24 पुलिस ने रविवार को संदीप को दबोच लिया। आरोपी के पास से महिला का लैपटॉप, घड़ी, मोबाइल और आईपैड बरामद कर लिया गया। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि संदीप की सैलरी का कुछ हिस्सा करीब 5200 रुपये मैनेजर पर बकाया था जिसे वह नहीं दे रही थी क्योंकि नौकरी के वक्त संदीप बिना बताए छुट्टियां बहुत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: होंडा कंपनी की मैनेजर की दर्दनाक हत्या, शर्मनाक है वजह

5 of 5
मोरना निवासी संदीप के पिता नोएडा अथॉरिटी में माली हैं। आरोपी के काम से तंग आकर अर्चना ने पिछले महीने उसे नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद आरोपी बार-बार फोन करके रुपये के लिए परेशान कर रहा था। 10 दिन पहले भी आरोपी रुपये मांगने फ्लैट पर आया था, लेकिन महिला ने रुपये देने से मना कर दिया था।  पुलिस बताया कि शनिवार शाम अर्चना घर पहुंची। उसके 3-4 मिनट बाद ही संदीप आ गया। यहां रुपये को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान आरोपी ने अर्चना का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद करीब 20 मिनट तक शव के पास बैठा रहा और फिर सामान लेकर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें