फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद हमला: सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने उकसाई थी भीड़

Sun, 19 Apr 2020 09:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मुरादाबाद के नवाबपुरा में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हिस्ट्रीशीटर अकबर अली के उकसाने पर भीड़ ने हमला किया था। इसके बाद ढिल्लन और इंशा अल्लाह के घर से पथराव किया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने घर को चिह्नित करने के बाद पत्थरबाजों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी उससे पहले ही अपने मकानों पर ताला लगाकर फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पथराव करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
फुटेज में मकान की छत से महिलाएं और युवती व बच्चे भी पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ढिल्लन के परिवार की तलाश में भी जुटी है। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को नवाबपुरा में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपी फुटेज से चिह्नित कर लिए गए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
पथराव करते हुए युवा - फोटो : अमर उजाला
उनका कहना है कि अकबर अली उर्फ कंडा की पहचान हुई है। इसने ही सबसे पहले लोगों को उकसाया था। अकबर अली नागफनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके अलावा ढिल्लन और उसके तीन बेटों ने भी हमला किया। ढिल्लन के घर से भी पथराव किया गया था। फुटेज में एक और परिवार नाम सामने आया है। 
 

4 of 5
रास्ते में पड़ीं ईंट और पत्थर - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि इंशा अल्लाह का घर भी चिह्नित किया गया है। उसके घर से भी पथराव की सूचना आई है। पुलिस टीम ने इन आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो गए। इसके अलावा पुलिस ने पाकबड़ा, अगवानपुर, भोजपुर, कांठ और बिजनौर में आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। सीओ के मुताबिक पुलिस इन सभी लोगों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पथराव के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला
पत्थरबाजों की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम: एसएसपी
एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि इनके आरोपियों के साथ-साथ किसी भी पत्थरबाज की सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति एसएसपी के निजी फोन पर कॉल कर यह सूचना दे सकता है। एसएसपी के मुताबिक सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। कौन-कौन पथराव में शामिल थे, यह सूचना मिलना बेहद जरूरी है और पुलिस इस पर शिद्दत से काम कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें