उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दो मासूम समेत सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 39 पहुंच गई है। जबकि कई सैंपलों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। बच्चों के ताऊ और ताई पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं। अभी भी कुछ लोग और उनसे जुड़े लोग पुलिस एवं प्रशासन के सामने नहीं आ रहे हैं। यही स्थिति रही तो मुरादाबाद तेजी से कम्युनिटी संक्रमण की ओर बढ़ने लगेगा।