Hindon Airport हिंडन एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने का इंतजार आज(11 अक्तूबर) खत्म हो रहा है। दोपहर एक बजे पिथौरागढ़ के लिए हैरिटेज एविएशन की पहली फ्लाइट नौ यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगी। डीएम अजय शंकर पांडेय के मुताबिक इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वीके सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग मौजूद रहेंगे। उड़ान से पूर्व बृहस्पतिवार को एयर हैरिटेज और एयर स्टार के अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से पीएम मोदी का एक बड़ा सपना सच हो रहा है। उन्होंने एक बार हवाई चप्पल से हवाई यात्रा तक के सपने की बात कही थी जो हिंडन एयरपोर्ट पूरा करने वाला है। आगे जानिए कैसे...